न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतिम संस्कार के वक्त हिलने लगा 'मुर्दा', श्मशान घाट में मची भगदड़

कपकहाला गांव में ग्रामीण सीमांचक मलिक को घर वाले मृत समझ कर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे लेकिन तभी अचानक से उसका सिर हिलने लगा, यह देख वहां मौजूद लोग घबरा कर भाग गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Oct 2019 10:10:53

अंतिम संस्कार के वक्त हिलने लगा 'मुर्दा', श्मशान घाट में मची भगदड़

ओडिशा के गंजाम जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक मुर्दा अचानक से हिलने लगा, दरअसल, कपकहाला गांव में ग्रामीण सीमांचक मलिक को घर वाले मृत समझ कर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे लेकिन तभी अचानक से उसका सिर हिलने लगा, यह देख वहां मौजूद लोग घबरा कर भाग गए। इसके बाद मालिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मलिक बकरियों और भेड़ों के साथ शनिवार को जंगल में गया था लेकिन शाम में सारे मवेशी खुद घर लौट आए लेकिन वह नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह में कुछ लोगों ने मलिक को बेजान स्थिति में देखा और उसे घर ले आए। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने मलिक को मरा हुआ जान अंतिम संस्कार की तैयार कर ली। तभी अचानक उनका सिर हिलने लगा, जिससे लोग घबरा गए और वहां से भाग खड़े हुए। पलाकाटु पंचायत के पूर्व स्थानीय सरपंच रंजन मलिक ने बताया, ‘मलिक को जीवित देख हम उन्हें सोराडा अस्पताल ले गए। इलाज के बाद उनकी स्थिति अच्छी है।'

डॉक्टरों ने बताया कि ग्रामीण सीमांचक मलिक को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। लेकिन उनको सिर हिलाते देखने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है। डॉक्टर ने बताया कि बुखार की वजह से वह बेहोश हो गए थे और इलाज के बाद उनकी स्थिति अच्छी हो गई। डॉक्टर ने बताया कि मलिक को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मलिक की पत्नी सोली अपने पति को जीवित देख बेहद खुश हैं। उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह उन्हें मरा हुआ मानने से पहले अस्पताल क्यों नहीं ले गईं। उन्होंने कहा कि उनके पति बुखार के बाद भी जंगल गए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत