न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गैस चैंबर बनी दिल्ली-NCR, आज से ऑड-इवन योजना लागू, पहले दिन चलेंगी इस नंबर की कारें

दिल्ली की जनता प्रदूषण से राहत देने के लिए आज से ऑड इवन स्कीम शुरू हो गई है। वायु प्रदूषण (Air Pollution) से लगभग गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी राजधानी में लोगों का दम घुट रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Nov 2019 8:27:53

गैस चैंबर बनी दिल्ली-NCR, आज से ऑड-इवन योजना लागू, पहले दिन चलेंगी इस नंबर की कारें

दिल्ली की जनता प्रदूषण से राहत देने के लिए आज से ऑड इवन स्कीम (Odd Even Formula) शुरू हो गई है। वायु प्रदूषण (Air Pollution) से लगभग गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी राजधानी में लोगों का दम घुट रहा है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 3 सालों में सबसे खराब स्तर पर चला गया है। ऐसे में केजरीवाल सरकार को उम्मीद है कि इस फॉर्मूले से दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियां कम निकलेगी, लिहाजा धुआं भी कम निकलेगा और पहले से ही भयानक खतरनाक हो चुकी दिल्ली की हवा कुछ हद तक सांस लेने लायक बची रहेगी। बता दे, केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों में 5 नवंबर तक छुट्टी घोषित कर दी है और लोगों को घर से बाहर कम से कम निकलने की सलाह दी है।

दिल्ली में ऑड-इवन फार्मूला तीसरी बार लागू किया जा रहा है। लिहाजा आप इस सिस्टम से कुछ-कुछ जरूर परिचिति होंगे। फिर भी हम आपको विस्तार से बताते हैं कि कौन सी तारीख को किस नंबर की कार लेकर आप दिल्ली की सड़कों पर निकलें ताकि आपको भारी-भरकम जुर्माना न भरना पड़े। ये स्कीम 4 से 15 नवंबर तक लागू रहेगा। अगर आपकी गाड़ी के नंबर प्लेट का आखिरी नंबर इवन यानी 2,4,6,8,0 है, तो आप अपनी कार को 4, 6, 8, 10, 12 और 14 तारीख को निकाल सकेंगे। वहीं, अगर आपकी गाड़ी के नंबर प्लेट का आखिरी नंबर ऑड यानी 1,3,5,7,9 है तो आप 5, 7, 9, 11, 13 और 15 तारीख को अपनी कार सड़कों पर निकाल सकेंगे। नियम तोड़ने पर 4000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ेगा। ऑड-इवन सिस्टम से टू-व्हीलर और कॉमर्शियल वाहनों को छूट दी गई है।

news,news in hindi,odd even,delhi odd even,odd even scheme,delhi car,delhi ncr odd even,odd even timing,when odd even start in delhi,delhi odd even,delhi odd even notification 2019,odd even in delhi,odd even rule,odd even delhi timings,odd even rule in delhi,delhi odd even 2019,odd even rule date,even odd in delhi
odd even scheme date,odd even scheme time,odd even scheme rules,odd even scheme fines

इन्हें दी गई है छूट

इस नियम से आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर सर्विस को छूट मिलेगी। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की गाड़ियां भी इस नियम के दायरे से बाहर है। इसके अलावा दिव्यांगों को भी नियम से छूट देने का फैसला किया गया है। ऑड-इवन सिस्मट पेट्रोल-डीजल समेत सीएनसी से चलने वाली गाड़ियों पर भी लागू होगा। यही नहीं अगर आप हरियाणा, यूपी या भारत के किसी अन्य राज्य से भी कार लेकर दिल्ली आते हैं तो आपको इस नियम का पालन करना होगा। कार में सफर कर रही अकेली महिला या फिर स्कूली बच्चे के साथ जा रही महिला को ऑड ईवन नियम से छूट मिलेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कारों पर भी ऑड इवन नियम लागू नहीं होगा। दिल्ली सरकार ने दोपहिया वाहनों को भी इस नियम से छूट दी है। इसके अलावा रविवार 10 नवंबर को भी ये नियम लागू नहीं होगा। यानी कि इस दिन ऑड और इवन दोनों नंबर की गाड़ियां चल सकेंगी। ये नियम सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ही लागू रहेगा। नियम का उल्लंघन करने पर भरना होगा 4000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

500 अतिरिक्त बसें दौड़ेंगीं, ज्यादा चार्ज नहीं कर सकेंगीं ओला-उबर

यात्रियों को ऑड-इवन स्कीम के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने 500 एक्स्ट्रा बसों की व्यवस्था की है। ये बसें अलग-अलग रुटों पर चलेंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा सवारियों को इसका फायदा पहुंच सके।

वही राजधानी में एप के जरिए कार मुहैया कराने वाली कंपनियों में शामिल ओला-उबर कई बार पीक आवर में ज्यादा डिमांड का फायदा उठाती हैं और सवारियों से ज्यादा किराया चार्ज करती हैं, बिजनेस की भाषा में इसे सर्ज प्राइसिंग कहते हैं। लेकिन ऑड इवन सिस्टम के दौरान ये कंपनियां आपसे ज्यादा किराया चार्ज नहीं कर पाएंगी। दिल्ली सरकार ने इन कंपनियों से पहले ही इस बावत बात कर ली है।

बता दे, दिल्ली में आज सोमवार को भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना है।दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह 7 बजे 708 रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स में 50 तक का आंकड़ा ही सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मानी जाती है। वर्तमान में दिल्ली में हवा में प्रदूषण की मात्रा 924 तक पहुंच गई है। दिल्ली के अपेक्षाकृत स्वच्छ माने जाने वाले इलाकों जैसे कि चाणक्यपुरी में अमेरिकी दूतावास के पास ये आंकड़ा 478 है। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के पास AQI को 418 रिकॉर्ड किया गया है। अगर दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग जगहों की बात करें तो हालात और भी खतरनाक दिखते हैं। वजीरपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 919, आनंद विहार में 924, नोएडा सेक्टर -62 में 751, वसुंधरा में 696 रिकॉर्ड किया गया है।दिल्ली के आईटीआई शहदरा में ये आंकड़ा 897, पटपड़गंज में 622 रिकॉर्ड किया गया है।

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति पर रविवार को उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि कैबिनेट सचिव इन राज्यों के हालात की प्रतिदिन निगरानी करेंगे। इन राज्यों के मुख्य सचिवों को विभिन्न जिलों में प्रदूषण के हालात पर 24 घंटों, सातों दिन नजर रखने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत