न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद अभी अनलॉक रहेगा इंदौर

आपदा प्रबंधन समिति ने कहा कि जिले में फिलहाल लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा। महामारी से बचाव के उपायों का नागरिकों से सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 7:21:34

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद अभी अनलॉक रहेगा इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर कोरोना मरीजों का मिलना बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान बड़े उछाल के साथ इस महामारी के 92 नए मामले मिले हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5 हजार 352 हो गई है। इनमें से 269 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि इलाज के बाद 4 हजार 17 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। इंदौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे थे कि एक फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालाकि, इन कयासों पर सोमवार को विराम लग गया है। आपदा प्रबंधन समिति ने कहा कि जिले में फिलहाल लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा। महामारी से बचाव के उपायों का नागरिकों से सख्ती से पालन कराया जाएगा।

समिति की बैठक में शामिल होने के बाद इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी ने संवाददाताओं को बताया कि समिति के सभी सदस्य इस बात पर सहमत थे कि कोविड-19 से बचाव के उपाय अपनाने में लापरवाही बरतने वाले कुछ लोगों के कारण पूरे जिले के 35 लाख से ज्यादा निवासियों पर लॉकडाउन नहीं थोपा जा सकता। उन्होंने बताया कि इंदौर के शहरी क्षेत्र में अब सभी कारोबारी संस्थान रात 8 बजे तक बंद करा दिए जाएंगे और इसके बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू शुरू हो जएगा। स्थानीय नेताओं द्वारा कोरोना के प्रति लापरवाही के मामलों के बारे में पूछे जाने पर लोकसभा सांसद ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से भी कहा गया है कि वे अपने आयोजनों में कोविड-19 से बचाव के तमाम उपाय अपनाएं।

उन्होंने बताया कि समिति की बैठक में तय किया गया है कि कोविड-19 से बचाव के उपाय नहीं अपनाने वाले लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा इंदौर नगर निगम और पुलिस की मदद से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

सांसद ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि दिनभर खुलने वाली चाय-नाश्ते की दुकानें अब दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी। सब्जी मंडी, फ्रूट मंडियों की स्थिति पर नियंत्रण नहीं हुआ तो उस पर विचार किया जाएगा। फार्म हाउस, होटल में होने वाली पार्टियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। कानून तोड़ने पर राजनीतिक दलों पर भी कार्रवाई की जाएगी। ऑड-ईवन के बजाय अब लेफ्ट और राइट में दुकानें खुलेंगी। एक दो दिन में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

जाना पड़ सकता है लॉकडाउन की ओर

लालवानी ने चेताया कि हम शनिवार को कोविड-19 के हालात की फिर समीक्षा करेंगे। हालात में अगर सुधार नहीं हुआ और इस महामारी के मामले तेज रफ्तार से बढ़े, तो हमें लंबे लॉकडाउन की ओर जाना पड़ सकता है।

बता दे, रविवार रात को 1 हजार 946 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें से 1 हजार 823 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, 92 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दो की मौत भी हुई है। 24 मरीजों की जहां रिपोर्ट रिपीट पाॅजिटिव आई है। वहीं, 9 के सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। रविवार को एक बार फिर से 2 हजार 725 सैंपल लिए गए। अब तक जिले में 104111 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। अब तक 5 हजार 352 संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 4 हजार 17 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस वायरस ने 269 लोगों की जान भी ली है। अभी जिले में 1 हजार 66 एक्टिव मरीज हैं, जबकि होटल, गार्डन में क्वारेंटाइन 4 हजार 992 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
पंजाब में कांग्रेस किसे बनाएगी CM का चेहरा? सचिन पायलट के इस बयान से साफ हो गया खेल
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
हिंदी में 173 करोड़ पार कमाई, क्या तेलुगु में भी चलेगा 'हनुमान अंश' का जादू?
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
राजस्थान में सख्ती, पंजाब में नरमी? CJP के ऑडिट पर सचिन पायलट ने उठाए सवाल
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
हरीश रावत ने कांग्रेस के दो अहम पदों से दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी पर ED कार्रवाई के बीच उठाया बड़ा कदम
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’