न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नॉर्वे: Pfizer Vaccine लगाने के बाद 29 बुजुर्गों की मौत, सभी की उम्र 75 साल या उससे अधिक

नए साल से 4 दिन पहले नॉर्वे (Norway) में फाइजर वैक्सीन (Pfizer Vaccine) लगाने की शुरुआत हुई थी। अब तक 33 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 3:13:09

नॉर्वे: Pfizer Vaccine लगाने के बाद 29 बुजुर्गों की मौत, सभी की उम्र 75 साल या उससे अधिक

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ दुनियाभर के कई देशों में महाअभियान चलाकर लोगों को वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाई जा रही है। लेकिन इस बीच फाइजर वैक्सीन (Pfizer Vaccine) को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि नॉर्वे में कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इनकी उम्र 75 साल या उससे अधिक थी। इससे यह बहस शुरू हो गई है कि क्या दुनियाभर में बुजुर्गों को वैक्सीन लगाने के प्लान को बदलना होगा? क्या फाइजर की वैक्सीन का इस्तेमाल बुजुर्गों के लिए जानलेवा है? क्या और भी देशों में इस तरह के मामले सामने आए हैं?

नए साल से 4 दिन पहले नॉर्वे (Norway) में फाइजर वैक्सीन (Pfizer Vaccine) लगाने की शुरुआत हुई थी। अब तक 33 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहां सिर्फ फाइजर की mRNA वैक्सीन को अप्रूवल मिला है। इसका ही इस्तेमाल बुजुर्गों पर हो रहा है। इस वैक्सीन का इस्तेमाल अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप समेत कई देश कर रहे हैं। वहां भी गंभीर साइड इफेक्ट सामने आए हैं।

वैक्सीनेशन के बाद के शुरुआती दिनों में 23 बुजुर्गों की मौत हुई जिनकी उम्र 80 साल या उससे अधिक थी। शनिवार को छह मौतें और हो गईं। इसके बाद बताया जा रहा है कि 75 साल के बुजुर्ग भी डेंजर जोन में हैं।

डायरेक्‍टर स्‍टेइनार मैडसेन (Steinar Madsen) ने कहा, 'जांच में पता चला है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से ज्यादातर कमजोर या बुजुर्ग थे, जो नर्सिंग होम में रहते थे। मृतकों की उम्र 80 साल से ज्यादा है और उनमें कुछ 90 साल से अधिक भी हैं।' उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि इनमें से कुछ लोगों को वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने के बाद बुखार और बेचैनी का सामना करना पड़ा होगा। इसके बाद वे गंभीर रूप से बीमार हो गए और फिर उनकी मौत हो गई।'

नॉर्वे में इस्तेमाल हो रही वैक्सीन बनाने वाली कंपनी फाइजर ने कहा है कि वह जर्मन कंपनी बायोएनटेक के साथ इन मौतों की जांच कर रहा है। वैसे, अब तक जो सामने आया है, उसमें कुछ भी अप्रत्याशित नहीं है। NIPH ने भी अपनी जांच में पाया कि वैक्सीनेशन के दौरान इस तरह की मौतें अलार्मिंग नहीं हैं। इसी वजह से उसने युवाओं और स्वस्थ लोगों के लिए वैक्सीनेशन को जारी रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत