न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्भया केस: क्यूरेटिव पिटिशन खारिज होने पर पिता से मिला दोषी विनय, बोला - पापा एक बार गले तो लगा लो

सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव खारिज होने का सबसे बड़ा झटका निर्भया के कातिलों में से एक विनय शर्मा को लगा। जैसे ही इसे टीवी पर इसका पता लगा। वह बहुत परेशान हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Jan 2020 9:52:37

निर्भया केस: क्यूरेटिव पिटिशन खारिज होने पर पिता से मिला दोषी विनय, बोला - पापा एक बार गले तो लगा लो

सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव खारिज होने का सबसे बड़ा झटका निर्भया के कातिलों में से एक विनय शर्मा को लगा। जैसे ही इसे टीवी पर इसका पता लगा। वह बहुत परेशान हो गया। जेल सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से क्यूरेटिव खारिज होने के बाद निर्भया के दोषियों का पहला रिएक्शन यही था कि उन्हें तो इस बारे में पहले ही आशंका थी। लेकिन फिर भी लगता था कि कहीं कुछ गुंजाइश हो तो शायद अपना कानूनी उपचार करके तो देख लें। विनय शर्मा की बढ़ती बैचेनी देखकर तिहाड़ जेल प्रशासन ने उसकी निगरानी और कड़ी कर दी है। क्यूरेटिव खारिज होने के बाद मंगलवार को उसने अपने पिता से मुलाकात की। पिता को सामने देखते ही वह रो पड़ता है और यही हाल उसके पिता का भी है। उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़ते हैं। विनय के मुंह से अचानक आवाज निकलती है कि पापा एक बार गले तो लगा लो। विनय शर्मा ने अपने पिता से मुलाकात करने के लिए जेल प्रशासन से आग्रह किया था। उस आग्रह को मानकर जेल प्रशासन ने मंगलवार को उसके पिता से उसकी मुलाकात करा दी। पिता से उसकी मुलाकात जेलर के ऑफिस में कराई गई। आधे घंटे तक चली मुलाकात के दौरान विनय की आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है और वह लड़खड़ाकर गिरने लगता है जिसे जेल कर्मी थाम लेते हैं।

बता दें कि क्यूरेटिव खारिज होने पर इन चारों में से कोई दूसरा अधिक परेशान हुआ तो वह था मुकेश। बाकी पवन और अक्षय को देखकर तो बहुत अधिक ऐसा नहीं लग रहा था कि क्यूरेटिव खारिज होने के बाद अब इनकी जिंदगी के चंद घंटे ही बचे हैं। जेल अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल चारों सामान्य रूप से खाना खा-पी रहे हैं। चारों में से किसी ने भी अभी तक जेल अधिकारियों के सामने अपना गुनाह कबूल नहीं किया है। चारों को देखने से ऐसा कुछ नहीं लगता है कि इन्हें अपने गुनाह का कोई पश्चाताप भी हो। हां, विनय और मुकेश की नींद उड़ गई है। जेल सूत्रों का कहना है कि जल्द ही चारों को फांसी की कोठी वाली जेल नंबर-3 में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

जेल सूत्रों ने बताया कि निर्भया के सभी दोषियों के परिजन मिलने के लिए आते हैं। दोषी अक्षय से नवंबर में उसके परिजन मिलने आए थे। हालांकि अक्षय पत्नी से बीच-बीच में फोन पर बात करता है।

बता दे, 20 जनवरी को निर्भया के चारों गुनहगारों को उनके परिवार से अंतिम बार मिलने का मौका दिया जाएगा। जेल सूत्रों का कहना है कि जेल मैनुअल के मुताबिक जेल में बंद कैदियों को एक सप्ताह में दो बार परिवार के सदस्यों से मिलने की इजाजत दी जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत