न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : ये कैसी निर्दयता, झाड़ियों में मिला बिना कपड़ों के नवजात, नीला पड़ा पूरा शरीर

मंगलवार सुबह एक मां ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लाडेरा गांव में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड में अपने कलेजे के टुकड़े को बिना कपड़ों के कंटीली झाड़ियों में फेंक दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jan 2021 6:44:26

बीकानेर : ये कैसी निर्दयता, झाड़ियों में मिला बिना कपड़ों के नवजात, नीला पड़ा पूरा शरीर

श्रीडूंगरगढ़ में जन्म के तुरंत बाद बच्चे को फेंका, पीबीएम में रैफर किया, अब तबीयत में सुधार।अपने कलेजे के टुकड़े के लिए मौत से भी लड़ जाने वाली मां मंगलवार को निर्दयी कैसे हो गई? यह समझ से परे है। मंगलवार सुबह एक मां ने श्रीडूंगरगढ़ तहसील के लाडेरा गांव में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड में अपने कलेजे के टुकड़े को बिना कपड़ों के कंटीली झाड़ियों में फेंक दिया। गनीमत यह रही कि बच्चे के रोने की आवाज सुनकर भूराराम, श्योकरण और रेवंतराम ने पुलिस को सूचना दी और बिना कपड़ों के पड़े इस नवजात को सर्दी से बचाने के लिए तत्काल कंबल ओढ़ा दिया।

इन लोगों ने पुलिस को बताया कि जब वे वहां से गुजर रहे थे तो वहां घर की बाड़ में एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे के रोने की आवाज जिधर से आ रही थी, वहां जाकर देखा तो कंटीली झाड़ियों में एक बच्चा दिखा। हाड़ कंपकंपाने वाली इस ठंड में बच्चे के तन पर एक भी कपड़ा नहीं था। पहले तो बच्चे को कंबल ओढ़ाया और फिर गांव की एएनएम गंगादेवी को मौके पर बुलाया।

एएनएम के आने के बाद बच्चे को 108 एंबुलेंस में श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां डॉक्टर एसएस नांगल ने उसे संभाला और नवजात को कपड़े मंगवाकर पहनाए। बच्चे की हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद उसे बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल रैफर कर दिया। जहां उसकी हालत में सुधार दिख रहा है। भूराराम जाट ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

झाड़ियों में मिलने से करीब 30 मिनट पहले ही हुआ था जन्म

श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल के डॉ. एसएस नांगल ने बताया कि जन्म के आधे घंटे बाद ही नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया गया। कंटीली झाड़ियों में फेंकने के कारण बच्चे के हाथ, पैर, गले और पेट पर कांटे भी चुभ गए। करीब चार से पांच घंटे तक बिना किसी कपड़ों के ठंड में रहने के कारण बच्चे को हाइपोथर्मिया हो गया था, जिससे उसका शरीर नीला पड़ गया।

ग्रामीणों ने बच्चे को जब संभाला तब उसकी सांसें रुक-रुक कर चलने की स्थिति में थी। एएनएम गंगादेवी ने कृत्रिम सांस दी, जिसके कारण ही उसकी जान बच पाई। पीबीएम के पीडिएट्रिक हाॅस्पिटल के डाॅ. मदनगाेपाल ने बताया कि अब बच्चे की हालत में सुधार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती