न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : संवेदनहीनता की हद हो गई पार, कड़ाके की सर्दी में नवजात को छोड़ा लावारिस

संवेदनहीनता की हद पार करने वाला नजारा देखने को मिला जिसमें बरकतुल्ला खां स्टेडियम स्थित एक अस्पताल के पास सोमवार की सुबह एक लावारिस बच्ची को कोई छोड़ गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 8:06:53

जोधपुर : संवेदनहीनता की हद हो गई पार, कड़ाके की सर्दी में नवजात को छोड़ा लावारिस

कडाके की सर्दी जारी हैं और सभी इस दौरान अपने घरों में घुसे हुए रहते हैं। ऐसी ठण्ड में संवेदनहीनता की हद पार करने वाला नजारा देखने को मिला जिसमें बरकतुल्ला खां स्टेडियम स्थित एक अस्पताल के पास सोमवार की सुबह एक लावारिस बच्ची को कोई छोड़ गया। किलकारी सुन राहगीर ने पुलिस की मदद से उम्मेद अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में उसे राजस्थान शिशु गृह में दाखिल करवा दिया। बच्ची स्वस्थ होने के साथ ही 15 से 25 दिन की लग रही है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से बच्ची को लाने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में केस दर्ज हुआ है।

कार्यवाहक थानाधिकारी आरपीएस प्रशिक्षु मंगलेश चूंडावत ने बताया वहां से निकलने वाले किसी व्यक्ति ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। इस पर उसने निकट जाकर देखा तो कपड़ों में लिपटी बच्ची को देख वह चौंक उठा। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर पुलिस रावण के चबूतरा के सामने एक अस्पताल के पास में पहुंची। जहां ठेले पर एक बच्ची को देखा गया। बच्ची को कपड़े में लपेट कर रखा हुआ था। यह बच्ची 15 से 25 दिन की लग रही है।

इसको जांच के लिए तत्काल उम्मेद अस्पताल ले जाया गया। फिर चेकअप कर सीडब्ल्यूसी को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने राजस्थान हाईकोर्ट से विशेष अनुमति लेकर इसकी सार-संभाल करने के लिए लव-कुश बाल गृह पहुंचा दिया। यह बच्ची अब इनकी देखरेख में है। थानाधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर केस दर्ज किए जाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज से बच्ची को लाने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता