न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मां की ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्ची को बिना कपड़ों फेंका, ठंड में मिली कंपकपाती

अजमेर के भिनाय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसने मां की ममता को शर्मसार किया। नवजात बच्ची को कंड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के सड़क किनारे फेंक गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 8:36:34

राजस्थान : मां की ममता हुई शर्मसार, नवजात बच्ची को बिना कपड़ों फेंका, ठंड में मिली कंपकपाती

मां को अपनी ममता के लिए जाना जाता हैं कि वह अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर जाती हैं। लेकिन अजमेर के भिनाय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसने मां की ममता को शर्मसार किया। नवजात बच्ची को कंड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के सड़क किनारे फेंक गए। पुलिस ने इसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब ठीक है। बच्ची का पता तब चला जब इलाके के लोगों ने रोने की आवाज सुनी तो वह नवजात बच्ची के पास पहुंचे। बच्ची बिना कपड़ों के ठंड में कंपकपा रही थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गई। वहां से बच्ची को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भिनाय कस्बे के रेगरों के मोहल्ले में बच्ची लावारिस हालत में मिली। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि वह जब सुबह उठे तो उन्हें नवजात के रोने की धीमी आवाज सुनाई दी। वहां जाकर देखा तो बच्ची बिना कपड़ों के वहां पड़ी हुई थी, जिसका जन्म चंद घंटे पहले ही हुआ था। ऐसे में आशंका है कि कोई बच्ची को कोई तड़के ही वहां फेंक गया था।

थाना प्रभारी नीतू राठौड़ ने बताया कि बच्ची का जन्म रात में ही हुआ है। आसपास के क्षेत्र में इस संबंध में पड़ताल की जा रही है। फिलहाल, पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसा लग रहा है कि तड़के ही कोई बच्ची को यहां छोड़ गया। बच्ची की मां का पता लगाया जा रहा है।

आशंका है कि लड़की होने के चलते या फिर अवैध संबंधों में जन्म होने के चलते नवजात को फेंका गया है। आसपास के अस्पतालों में भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही, नर्सिंग का काम करने वाले लोगों से भी पूछा जा रहा है।नवजात बच्ची को कंड़ाके की ठंड में बिना कपड़ों के सड़क किनारे फेंक गए थे। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत अब ठीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत