न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये कैसी अमानवीयता : गड्‌डे में मिला नवजात का शव, लिपटा था रुई और अखबार में

पिपराली रोड स्थित पावर हाउस के पास एक नवजात का शव गड्‌डे में मिला जो कि रुई और अखबार में लिपटा हुआ था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Feb 2021 11:57:25

ये कैसी अमानवीयता : गड्‌डे में मिला नवजात का शव, लिपटा था रुई और अखबार में

शहर में शुक्रवार को अमानवीयता का एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो सोच से भी परे हैं। पिपराली रोड स्थित पावर हाउस के पास एक नवजात का शव गड्‌डे में मिला जो कि रुई और अखबार में लिपटा हुआ था। एक साल में सीकर शहर में नवजात बच्ची को फेंकने की यह 5वीं घटना है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा नगर परिषद के जरिये अंतिम संस्कार करवा दिया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का जन्म 8 से 10 घंटे पहले हुआ है। बच्ची आठ माह (32 सप्ताह) के बाद जन्मी है। नवजात की नाल पर क्लेम्प लगी हुई थी। बच्ची के रूई में लपेट रखा था जो कि अक्सर अस्पताल में डिलीवरी के तुरंत बाद लपेटते हैं। पूरी संभावना है कि बच्ची का संस्थागत हॉस्पिटल में प्रसव हुआ है या फिर किसी ट्रेंड नर्सिंग स्टाफ या चिकित्सक ने डिलीवरी करवाई है।

उद्योग नगर थाना से एएसआई धनसिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 पिपराली सर्किल से 100 फीट की दूर पावर हाउस के पास नवजात का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे तो 30-40 लोग जमा थे। बिजली ग्रिड के पास खड्‌डे में कचरा पड़ा था इसी कचरे पर बच्ची का शव रुई व अखबार में लिपटा हुआ मिला। शिवसिंहपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच महावीर प्रसाद सैनी से रिपोर्ट लेकर तुरंत नवजात के शव को 108 एंबुलेंस से एसके अस्पताल लेकर आए। शव का पोस्टमार्टम करवाया। एएसआई धनसिंह ने बताया कि नवजात को सुबह ही छोड़ा गया है। रात को छोड़कर जाते तो कुत्ते नहीं छोड़ते और कई घंटे तक बॉडी पड़ी रहने से चीटियां भी लग जाती हैं। मामले की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगालेंगे। 150 फीट की दूरी पर ही बंजारा समाज के लोग डेरा डालकर रहते हैं उनकी भी मदद लेंगे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख अस्पतालों का दो दिन का डिलीवरी का रिकॉर्ड लेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

हापुड़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अपराधी ढेर; फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

वर्ल्ड कप के बीच लियोनेल मेसी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता की बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में कराया गया भर्ती

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

फीफा वर्ल्ड कप 2026: मोकोएना के देर से किए गोल ने बचाई साउथ अफ्रीका की लाज, चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबला 1-1 से रहा बराबर

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत