Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : जमीन में दफन मिला नवजात का शव, आवारा कुत्तों के खोदने पर हुआ खुलासा

बीकानेर में जहां एक नवजात का शव जमीन में दफनाया गया था लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब आवारा कुत्तों ने जमीन खोदी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 24 Jan 2021 5:25:02

बीकानेर : जमीन में दफन मिला नवजात का शव, आवारा कुत्तों के खोदने पर हुआ खुलासा

कई बार ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिनसे लोग अनजान होते हैं और उनका खुलासा अचानक ही होता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बीकानेर में जहां एक नवजात का शव जमीन में दफनाया गया था लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब आवारा कुत्तों ने जमीन खोदी। सोमवार सुबह सर्वोदय बस्ती इलाके में नवजात बच्चे का शव मिला। नाले के पास दफनाए शव के कुछ हिस्से को कुत्तों ने जमीन से खोदकर बाहर निकाल दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल नवजात को यहां कब दफनाया गया? किसने दफनाया? इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
दरअसल, जहां नवजात का शव मिला वह जगह बच्चे या मृत व्यक्ति को दफन करने की नहीं है। इसके बाद भी यहां बच्चे को किसने दफन किया? इसी सवाल के जवाब में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह जमीन में एक नवजात का पैर सबसे पहले दिखाई दिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि नवजात लड़का है या लड़की। पुलिस ने इस नवजात को बाहर भी नहीं निकाला। थानाधिकारी चारण सिंह का कहना है कि नवजात का सिर्फ पैर बाहर निकला हुआ था, इसलिए हमने बाहर नहीं निकाला। वैसे भी किसी ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया। एसडीएम का आदेश हो तो ही दफन शव को बाहर निकाला जा सकता है। इसीलिए यह पता नहीं चल पाया कि नवजात लड़का है या लड़की। चारण का कहना है कि आमतौर पर नवजात की मौत पर लोग बच्चे को इसी तरह खाली जगह पर दफना देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मामला भ्रूण हत्या जैसा नहीं लग रहा है। मृत बच्चों को जमीन में दफनाया जाता है। कुत्तों ने जमीन खोदकर शव निकाल दिया था। यह मामला कुछ ऐसा लग रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका