न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़ाके की ठंड के साथ हुई नए साल साल की शुरुआत, घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित

नए साल की शुरुआत उत्‍तरी और पूर्वी भारत के लोगों के लिए कड़ाके की ठंड के साथ हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Jan 2020 8:23:12

कड़ाके की ठंड के साथ हुई नए साल साल की शुरुआत,  घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित

नए साल की शुरुआत उत्‍तरी और पूर्वी भारत के लोगों के लिए कड़ाके की ठंड के साथ हुई। पहाड़ों से लेकर मैदानी हिस्सों तक कई जगह तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। घने कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से 29 ट्रेनें 2 से 9 घंटे की देरी से चल रही हैं। बता दें कि कोहरे के चलते कई इलाकों में दृश्‍यता न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंच गई है, जिससे रेल के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हुई है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक शीत लहर से थोड़ी राहत मिल सकती है।

शीत लहर से आंशिक राहत मिलने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले एक पखवाड़े से भीषण सर्दी के दौर से गुजर रहे उत्तर भारत में अगले दो तीन दिनों तक शीत लहर से आंशिक राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख डा कुलदीप श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि 30 दिसंबर को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर मैदानी क्षेत्रों में सर्दी की वजह बन रही पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने और मैदानी इलाकों से चलने वाली पूर्वी हवाओं के जोर पकड़ने के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। अगले 48 घंटों के पूर्वानुमान के बारे में उन्होंने बताया कि गुरुवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों, उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तराखंड में सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार को सुबह कोहरे के बाद दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। हालांकि सुबह के समय न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हवा में जहर

वही ठंड के साथ-साथ देश की राजधानी और आसपास के इलाकों की हवा भी जहरीली हो गई है। एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) अतिगंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। दिल्‍ली पॉल्‍यूशन कंट्रोल कमेटी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार इलाके में AQI 418 और आरके पुरम में 426 तक पहुंच गया है। यह 'अत्‍यंत गंभीर' की श्रेणी में आता है। रोहिणी क्षेत्र की स्थिति तो और भी खतरनाक है। इस इलाके में AQI 457 तक दर्ज किया गया है। मालूम हो कि हवा में PM2.5 का स्‍तर बढ़ने के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों और बच्‍चों के लिए तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत