न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिका : डिलीवरी पैकेजों की संख्या पहुंची 300 करोड़ के पार, कुल आबादी 33 करोड़

कोरोना महामारी के बीच लोग इतनी खरीददारी कर रहे हैं कि 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में डिलीवरी पैकेज की संख्या 300 करोड़ के पार पहुंच गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 6:29:49

अमेरिका : डिलीवरी पैकेजों की संख्या पहुंची 300 करोड़ के पार, कुल आबादी 33 करोड़

आने वाले दिनों में क्रिसमस का आगमन होने वाला हैं जिसे पश्चिमी देशों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। यह समय उनके लिए छुट्टियों का होता हैं जिसमें वे सेलेब्रेशन के तौर पर एक-दूसरे को तोहफे देते हैं। इसका असर देखने को मिला ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर जहां कोरोना महामारी के बीच लोग इतनी खरीददारी कर रहे हैं कि 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में डिलीवरी पैकेज की संख्या 300 करोड़ के पार पहुंच गई हैं। और जैसे-जैसे क्रिसमस निकट आ रहा है, डिलीवरी पैकेजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अनुमान है कि इस वर्ष बीते साल मुकाबले 80 करोड़ ज्यादा पैकेज डिलीवर होने जा रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलना अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत समझा जा रहा है, लेकिन क्रिसमस से पहले इन सामान की डिलीवरी नहीं हुई तो ऑर्डर रद होने से नुकसान भी हो सकता है। मॉर्गन स्टेनले के परिवहन विश्लेषक रवि शंकर के अनुसार इस समय सभी बेहद तनाव में हैं। विभिन्न कंपनियों ने हजारों नए कर्मचारी नियुक्त किए हैं, तो वहीं अवकाश के दिनों में भी डिलीवरी की जा रही है।

शिपमैट्रिक्स कंपनी के अध्यक्ष सतीश जिंदल के अनुसार रोजाना क्षमता से 72 लाख ज्यादा डिलीवरी हो रही है, फिर भी उम्मीद कम है कि ऑर्डर समय पर पहुंच सकेंगे। कई छोटे बड़े ब्रांड सामान पहुंचाने के लिए अपने ग्राहकों से ज्यादा समय मांग रहे हैं।

महामारी में ई-कॉमर्स से हो रही यह खरीद जहां कंपनियों और उपभोक्ताओं के लिए लाइफलाइन बन चुकी है, तो वहीं इस बीच छोटे रिटेल स्टोर संकट में हैं। यहां बेहद कम संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?