न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

LAUNCH : दमदार फीचर्स के साथ सुज़ुकी ने भारत में लांच की इंट्रूडर

सुजुकी ने मॉडर्न इंडिया की नई क्रूज़र बाइक, इंट्रूडर 150 को भारत में आज लॉन्च कर दिया है

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Nov 2017 3:42:11

LAUNCH : दमदार फीचर्स के साथ सुज़ुकी ने भारत में लांच की इंट्रूडर

सुजुकी ने मॉडर्न इंडिया की नई क्रूज़र बाइक, इंट्रूडर 150 को भारत में आज लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 98,340 रुपये रखी गई है। भारत में इस बाइक का मुकाबला मुख्य रूप से बजाज अवेंजर 150 से होगा।

Suzuki Intruder 150 में 154.9सीसी का इंजन दिया गया है जो कि सुजुकी ने जिक्सर 150 बाइक में भी दिया है। नई इंट्रूडर 150 का इंजन 14.6 बीएचपी का पावर और 14 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। सुजुकी इंट्रूडर 150 के इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। सुजुकी की दावा है कि यह क्रूजर 44 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

intruder 150,suzuki,bike launch,latest bikes,cruiser bikes

सुजुकी ने अपनी इस नई क्रूजर में आगे और पीछे के पहिये में डिस्क ब्रेक भी दिए हैं, जो कि एबीएस यानी ऐंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम से लैस हैं। इस बाइक में बड़े हेडलैम्प और बकेट-स्टाइल सीट है। पीछे बैठने वाली सवारी के लिए सीट छोटी है। 11 लीटर के फ्यूल टैंक वाली इस बाइक में 17 इंच के एलॉय वील्ज हैं।

सुजुकी मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सातोशी उचिता ने इस अवसर पर कहा कि भारत उनके लिए महत्वपूर्ण बाजार है जहां वह हर साल कम से दो नये उत्पाद उतारेगी। इसी प्रतिबद्धता के तहत क्रूजर खंड में इंट्रूडर 150 को यहां पेश किया गया है।

एसएमआईपीएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजीव राजशेखरन ने कहा भारत में क्रूजर खंड बीते कुछ साल में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस नई पेशकश के साथ कंपनी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर सकेगी। सुजुकी मोटर इंडिया जापान की सुजुकी मोटर कारपोरेशन की अनुषंगी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2016 17 में 3,50,000 इकाई बेचीं। सुजुकी टू वीलर्स मौजूदा वित्त वर्ष में 5,00,000 यूनिट बेचने का टार्गेट लेकर चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत