न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पोते ने CAA पर उठाया सवाल, ट्विट कर कही ये बात

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर हुई बीजेपी की एक रैली के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पोते और राज्‍य में बीजेपी के उपाध्‍यक्ष चंद्र कुमार बोस ने सीएए को लेकर सवाल उठाया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Dec 2019 1:27:36

नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पोते ने CAA पर उठाया सवाल, ट्विट कर कही ये बात

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) को लेकर हुई बीजेपी की एक रैली के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पोते और राज्‍य में बीजेपी के उपाध्‍यक्ष चंद्र कुमार बोस ने सीएए को लेकर सवाल उठाया है। उन्‍होंने ट्विट करते हुए सवाल किया कि सीएए (CAA) में मुस्लिमों को क्‍यों शामिल नहीं किया गया? उन्होंने कहा अगर सीएए 2019 का किसी धर्म से कोई लेनादेना नहीं है तो हम सिर्फ हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन की बात क्‍यों कर रहे हैं? यदि मुस्लिमों के साथ उनके गृह देश में उत्‍पीड़न नहीं होगा तो वे नहीं आएंगे, इसलिए उन्‍हें शामिल करने में कोई नुकसान नहीं है। सरकार को पारदर्शिता बरतनी चाहिए।

सीके बोस ने कहा कि भारत में सभी धर्मों और समुदायों के लिए जगह है। इसलिए भारत की किसी भी देश से तुलना नहीं करनी चाहिए। नागरिकता कानून 2019 में मुस्लिमों को शामिल करने में कोई नुकसान नहीं है। अगर मुस्लिम अपने देश में प्रताड़ित (Persecuted) नहीं किए जाते हैं तो वे कभी भारत (India) नहीं आएंगे। हालांकि, ये भी पूरा सच नहीं है। पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में रहने वाले बलोचों का उत्‍पीड़न हो रहा है। पाकिस्‍तान में अहमदिया मुस्लिमों पर अत्‍याचार हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत की तुलना या उसकी बराबरी किसी अन्‍य देश से मत करिए क्‍योंकि यह देश सभी धर्मों और समुदायों के लिए खुला है। बोस के इस ट्वीट के बाद उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि खुद बोस ने इसका खंडन किया है।

बता दें कि नागरिकता कानून के समर्थन में कोलकाता में सोमवार को हुई रैली में बीजेपी के कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्‍यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत