न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये भारतीय संभाल सकता है व्हाट्सएप की कमान

गूगल, एडोब और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब व्हाट्सएप की भी कमान किसी भारतीय के हाथों में आ सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 May 2018 12:29:27

ये भारतीय संभाल सकता है व्हाट्सएप की कमान

गूगल, एडोब और माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब व्हाट्सएप की भी कमान किसी भारतीय के हाथों में आ सकती है। व्हाट्सएप के सीइओ जेन कुम के इस्तीफे के बाद अगले सीइओ को लेकर कयासों का बाजार गर्म है और सबसे पहले जिसका नाम सामने आ रहा है वो हैं व्हॉट्सएप एग्जीक्यूटिव नीरज अरोड़ा। टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीइओ के पद के लिए बिजनेस एग्जीक्यूटिव नीरज अरोड़ा संभावित कैंडिडेट हो सकते हैं। नीरज अरोड़ा ने 2011 में गूगल के बाद व्हाट्सएप ज्वाइन किया था और पिछले 7 सालों से व्हाट्सएप के लिए ही काम कर रहे हैं।

दुनियाभर के बड़े सीइओ की लिस्ट में होंगे शुमार

अगर नीरज अरोड़ा व्हाट्सएप के सीइओ के पद पर बैठते हैं तो वे दुनिया की उन बड़ी टेक कंपनियों की सीइओ की सूची में शामिल हो जाएंगे, जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीइओ सत्या नडेला और गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई पहले ही अपने पांव जमा चुके हैं। वहीं, एडोब में शांतनु नारायाण भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

व्हाट्सएप बिजनेस एक्जीक्यूटिव नीरज अरोड़ा, गूगल के पूर्व कॉरोपोर्ट डेवलपमेंट मैनेजर, जो व्हाट्सएप के साथ साल 2011 से हैं, फिलहाल सीईओ पद की रेस में सबसे आगे हैं। टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, अरोड़ा कोम की जगह ले सकते हैं, और व्हाट्सएप के नए सीईओ बन सकते हैं।

नीरज अरोड़ा के बारे में जानिए कुछ बाते

- नीरज अरोड़ा आइआइटी दिल्ली से पढ़े हुए हैं। अगर अरोड़ा को सीईओ बनाया जाता है तो वो दुनिया की बड़ी कंपनियों के भारतीय सीईओ वाली फेहरिस्त जिसमें सत्या नडेला, सुंदर पिच्चई और शांतनु नारायण जैसे दिग्गजों के नाम शामिल है की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे।

- आईआईटी से ग्रेजुएशन करने के बाद नीरज अरोड़ा ने साल 2000 में असेलियॉन ज्वॉइन की। कंपनी में अरोड़ा उन पहले इंजीनियरों में से थे जो कोर टेक्नोलॉजी पर काम करते थे।

- जल्दी उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए आईएसबी ज्वॉइन किया, और वहां से 2006 में फाइनेंस और स्ट्रेटजी के क्षेत्र में एमबीए कर पास हुए, इसके बाद वो टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के साथ जुड़े और 18 महीने तक काम किया।

- 2007 में उन्होने गूगल ज्वॉइन किया और गूगल में रहते हुए डेलीडील, स्लाइड, क्लेवरसेन्स, पिटपैट और टॉकबिन जैसी प्रोडक्ट पर काम किया।

- नीरोज अरोड़ा 7 साल से व्हाट्सएप के साथ जुड़े हुए हैं, यहीं नहीं वो पेटीएम के बोर्ड मेंबर भी रह चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत