न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पवार को राष्ट्रपति पद का ऑफर! आज PM मोदी से मिलेंगे NCP प्रमुख

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जहां एक तरफ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में मंथन जारी है वही दूसरी तरफ खबर है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति पद की पेशकश की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Nov 2019 10:35:12

शरद पवार को राष्ट्रपति पद का ऑफर!  आज PM मोदी से मिलेंगे NCP प्रमुख

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जहां एक तरफ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में मंथन जारी है वही दूसरी तरफ खबर है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को राष्ट्रपति पद की पेशकश की गई है। इसी खबर के बीच आज बुधवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात महाराष्ट्र में किसानों की समस्या को लेकर होगी। पार्टी के नेता नवाब मलिक ने इस बात की जानकारी दी।

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बताया, शरद पवार प्रधानमंत्री से संसद भवन में दोपहर में मुलाकात करेंगे। मलिक ने कहा कि एनसीपी प्रमुख प्रधानमंत्री से महाराष्ट्र के किसानों को राहत देने की मांग करेंगे।

बता दें कि शरद पवार और पीएम मोदी की मुलाकात की जानकारी शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को ही दी थी। उन्होंने कहा था कि हम किसानों के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि ये मुलाकात शरद पवार की अगुवाई में ही होगी। दोनों नेताओं की मुलाकात से पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने भी शरद पवार से अनुरोध किया था कि वे राज्य की स्थिति के बारे में पीएम को जानकारी दें। महाराष्ट्र के सभी सांसद भी पीएम मोदी से मिलेंगे और हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि केंद्र उन्हें अधिकतम संभव सहायता प्रदान करे।

इस बीच शिवसेना (Shiv Sena) का कहना है कि एनसीपी और कांग्रेस (NCP-Congress) के साथ मिलकर सरकार बनाने का काम चल रहा है। 'शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'आप शरद पवार और हमारे गठबंधन के बारे में चिंता नहीं करें। बहुत जल्द शिवसेना की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार महाराष्ट्र में सत्ता में होगी। यह एक स्थिर सरकार होगी।'

बता दें, महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास जारी हैं। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना एक दूसरे की मदद से सरकार बनाने की कोशिश में लगी हैं लेकिन इसमें कुछ दिक्कतें आ रही हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले शरद पवार ने सोमवार को कहा था कि बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और 'उन्हें अपना रास्ता चुनना है'। संसद में मीडिया से बातचीत में पवार ने कहा, बीजेपी-शिवसेना ने साथ चुनाव लड़ा था, एनसीपी और कांग्रेस ने साथ चुनाव लड़ा था। उन्हें अपना रास्ता चुनना है और हमें अपनी राजनीति करनी है।

वही इस बीच खबर यह भी आ रही है कि शिवसेना का कहना है कि अगर भाजपा 50:50 फॉर्मूले पर तैयार है तो पार्टी (शिवसेना) को BJP के साथ अपने गठबंधन को एक बार फिर से दुरुस्त करने में खुशी होगी। बता दें कि इससे पहले शिवसेना ने तीन दशक से अधिक समय तक अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) से 50:50 फॉर्मूले पर सहमति नहीं बनने के बाद नाता तोड़ लिया था। शिवसेना की मांग थी कि ढाई साल शिवसेना (Shiv Sena) का मुख्यमंत्री होगा और ढाई साल बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। बीजेपी ने शिवसेना की इस मांग को ख़ारिज कर दिया था, जिसकी वजह से दोनों पार्टियों के बीच 30 साल पुराना रिश्ता टूट गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत