न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मथुरा : नंदबाबा मंदिर में 2 मुस्लिमों ने पढ़ी नमाज, 4 के खिलाफ दर्ज हुई FIR, शुद्धि के लिए कराया गया हवन

मथुरा के नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। दिल्‍ली से आए मुस्लिम युवकों ने खुद को धार्मिक सदभाव का वाहक बताकर मंदिर में धर्म और अध्‍यात्‍म पर चर्चा की और ब्रज में चौरासी कोस की परिक्रमा का हवाला दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Nov 2020 1:52:32

मथुरा : नंदबाबा मंदिर में 2 मुस्लिमों ने पढ़ी नमाज, 4 के खिलाफ दर्ज हुई FIR, शुद्धि के लिए कराया गया हवन

मथुरा के नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। दिल्‍ली से आए मुस्लिम युवकों ने खुद को धार्मिक सदभाव का वाहक बताकर मंदिर में धर्म और अध्‍यात्‍म पर चर्चा की और ब्रज में चौरासी कोस की परिक्रमा का हवाला दिया। संतों ने भी उनका स्‍वागत किया। मंदिर से निकलने के बाद युवकों ने नमाज पढ़ने के फोटो वायरल किए तो हल्‍ला मच गया है। फोटो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। मंदिर को गंगाजल से भी धोया गया। घटना 29 अक्टूबर की बताई जा रही है। कोरोना की वजह से मंदिर में भीड़ कम थी। नंदभवन में मुस्लिम युवकों के नमाज पढ़े जाने का मामला खुलने के बाद सोमवार सुबह गोस्‍वामी समाज ने परिसर की शुद्धि के लिए हवन आरंभ करा दिया है। मंदिर से जुड़े लोगों के अलावा दूसरे लोग भी इसमें शामिल हुए हैं और मुस्लिम युवकों द्वारा दिए गए धोखे की निंदा की जा रही है।

namaj at temple,nand bhawan,nand gaon,namaj in nand bhawan,news

गोस्वामी समाज के लोगों ने नमाज पढ़ने के बाद इंटरनेट मीडिया पर फोटो वायरल करने की घटना की निंदा की है। साथ ही नंदगांव पुलिस चौकी पर पहुंचकर फैजल खान नामक एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में चार युवक पहुंचे थे। इन्होंने अपना नाम फैजल खान, मोहम्मद चांद, नीलेश गुप्ता और आलोक बताया। इन युवकों ने खुद को हिंदू-मुस्लिम संस्कृति में विश्वास रखने वाला बताया। मोबाइल में तमाम संत-महंतों के साथ अपनी फोटो भी दिखाई। इन्होंने मंदिर के सेवादार कान्हा गोस्वामी से दर्शन करने की अनुमति मांगी, तो उन्होंने अनुमति दे दी। जिस समय फैजल और चांद मोहम्मद नमाज पढ़ रहे थे, उनके दोस्त नीलेश गुप्ता और आलोक ने फोटो खींच ली। जिसे बाद में वायरल कर दिया।

namaj at temple,nand bhawan,nand gaon,namaj in nand bhawan,news

नंदभवन के सेवायतों ने बताया कि दिल्ली निवासी फैजल खान सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक बनकर ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर अपने तीन दोस्तों के साथ निकले हैं। वह 29 अक्टूबर की दोपहर करीब 11 बजे नंदगांव स्थित नंदभवन पहुंचे थे। यहां उन्होंने श्रीराम चरित मानस की चौपाईयां भी सुनाई। ठाकुर जी के प्रति अपना प्रेम और अनुराग भी दिखाया। मंदिर सेवायत कान्हा गोस्वामी ने बताया कि दर्शन करने के बाद फैजल खान के साथ आध्यात्मिक चर्चा भी हुई। सेवायतों ने फैजल खान को दोपहर में राजभोग का प्रसाद लेकर जाने को बोला था। इसलिए वह शाम के समय अपने दोस्तों के साथ ब्रज चौरासी कोस यात्रा पर निकल गए। दो दिन बाद फैजल खान ने नंदभवन में नमाज अदा करते हुए फोटो जब इंटरनेट मीडिया पर वायरल किए तो सभी सकते में आ गए। आचार्य हरिमोहन गोस्वामी ने कहा कि फैजल खान की नंदलाला के चरणों में श्रद्धा उनकी भक्ति है, मगर नमाज अदा करते हुए फ़ोटो वायरल करना पाखंड की श्रेणी में आता है। गोस्वामी समाज इसकी निंदा करता है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर साधु-संतों में गुस्सा है। सेवादार कान्हा गोस्वामी ने थाना बरसाना में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फैजल, चांद, नीलेश और आलोक पर धारा 153ए , 295 और 505 में केस दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल