न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाजपा सांसदों और विधायकों से PM मोदी की सीधी बात, विकास का मंत्र दिया

नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विधायकों और सांसदों के साथ बातचीत के दौरान विकास का मंत्र दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Apr 2018 1:36:38

भाजपा सांसदों और विधायकों से PM मोदी की सीधी बात, विकास का मंत्र दिया

नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विधायकों और सांसदों के साथ बातचीत के दौरान विकास का मंत्र दिया। इस दौरान देश के कोने-कोने से सांसदों और विधायकों ने पीएम के सामने अपनी बात रखी और उनसे मार्गदर्शन मांगा। इस बातचीत में उन्होंने विधायकों और सांसदों को स्कूली बच्चों और युवाओं से जुड़ने के लिए कहा।

अनौपचारिक तरीके से हुए इस संवाद में पीएम ने जनप्रतिनिधियों से उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर सांसद के अपने इलाके के 3 लाख लोग ट्विटर पर उन्हें (MPs) फॉलो करने लगे तो मैं इसी तकनीक के माध्यम से सीधे उनसे बातचीत करने को तैयार हूं। विधायकों के बारे में उन्होंने कहा कि 1-2 लाख स्थानीय लोग ट्विटर पर उन्हें (MLAs) फॉलो करने लगे तो उनसे भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि 'समय देने में देर हो सकती है पर मुझे स्थानीय लोगों से सीधे बात करने में आनंद आएगा'। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वो और बेहतर जीवन जी सके। गांव के विकास के लिए उन्होंने अन्ना हजारे के गांव से सीख लेने को भी कहा। उन्होंने नेताओं से कम से कम एक गांव में बदलाव लाने के लिए खुद प्रयास करने को कहा। पीएम ने बताया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में इस तरह के कार्यों को बड़ी तल्लीनता से देख रहे हैं। उन्होंने सासंदों और विधायकों को बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और युवाओं की कमाई पर ध्यान केंद्रित करने की हिदायत दी। मोदी ने साफ-सफाई और टीकाकरण पर सांसदों और विधायकों को विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था के साथ लोगों को जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने नेताओं से कहा कि वह किसानों के लिए हो रहे कामों का प्रचार करें और 8-10 गांवों के बीच एक वेलनेस सेंटर बनाएं।

असम के बोकाजन से विधायक डॉ. नूमल मोमिन जब ऐप पर मुखातिब हुए तो पीएम ने उनसे पूछा, 'मैंने सुना है ब्रह्मपुत्र नदी में पानी बढ़ रहा है'। उन्होंने बताया कि शनिवार को विदेश से आते ही उन्होंने इसकी जानकारी ली। आयुष्मान भारत की बात करते हुए पीएम ने कहा कि सांसद-विधायक इस बात पर ध्यान दें कि कोई गलत नाम पात्रता सूची में न आने पाए, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को ही इसका लाभ मिले।

सीतापुर के विधायक सुरेश राही ने सवाल किया तो मोदी ने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं छोटा था तो सीतापुर का नाम बहुत सुना था, वहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन अच्छे से होता है। लोग गुजरात से यूपी के सीतापुर जाते थे। सवाल के जवाब में मोदी ने विधायक राही से कहा कि फंड का लिखित ब्योरा सार्वजनिक करें, जिससे लोगों को पूरी जानकारी मिले और भरोसा बढ़े।

PM ने कहा कि हमें गांव के हर घर में एलईडी बल्ब, किसान को सोलर पंप लगवाने के लिए प्रयास करना चाहिए, जिससे उनका पैसा बचे। उन्होंने गांव में सीधे यूरिया खाद पहुंचाने की बात कही, जिससे किसानों का आने जाने का पैसा बचे। पीएम ने कहा कि किसानों को बीमा कराने के लिए भी प्रेरित करें।

बातचीत में पीएम ने बताया कि वे 26 तारीख को कर्नाटक कैडर से बातचीत करने की तैयारी कर रहे हैं। गरीबों को बैंक से कर्जा ना मिलने पर उन्होंने कहा कि गरीब आदमी बैंक का कर्ज लेकर कभी नहीं भागता है। हालांकि यह पहली बार नहीं था जब मोदी ने ऐप के जरिए बातचीत की है। पिछले कुछ समय से लगातार पीएम अपने सांसदों से संवाद कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत