न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर फैला मैसेज - मोदी जी खाते में 15 लाख भेज रहे हैं...और लग गई बैंकों के बाहर लंबी लाइन

सोशल मीडिया पर फैलाए गए एक मैसेज को सच मानकर लोग पोस्टल बैंक खाता खुलवाने के लिए बड़ी संख्या में कतार में खड़े हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Aug 2019 3:51:24

सोशल मीडिया पर फैला मैसेज - मोदी जी खाते में 15 लाख भेज रहे हैं...और लग गई बैंकों के बाहर लंबी लाइन

साल 2014 में सत्ता में आने से पहले नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो हम काले धन पर लगाम लगाते हुए जो पैसा विदेशों में जमा है वह सारा भारत लेकर आयेंगे। जिसके बाद देश के हर व्यक्ति के अकाउंट में 15-15 लाख जमा कराया जायेंगा। हालाकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ लेकिन, एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 लाख रुपए खाते में जमा करने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। इसके बाद केरल में लोगों ने बैंक के बाहर खाता खुलवाने के लिए लाइन लगा ली।

सोशल मीडिया पर फैलाए गए एक मैसेज को सच मानकर लोग पोस्टल बैंक खाता खुलवाने के लिए बड़ी संख्या में कतार में खड़े हो गए। कतार में खड़े लोगों ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री द्वारा किए गए 15 लाख रुपए के वादे को पूरा करने की योजना बना रही है।

केरल के विख्यान पर्यटक स्थल मुन्नार के चाय बागानों में काम करने वाले हजारों लोग दिहाड़ी मजदूर हैं। यही मजदूर खाता खुलवाने के लिए मुन्नार पोस्ट ऑफिस के बाहर जमा हो गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैली कि केंद्र सरकार हर उस व्यक्ति को 15 लाख देने की योजना बना रही है, जिसके पास पोस्टल बैंक खाता है। इसके बाद बैंकों के बाहर लोगों की लाइन लग गई।

इस बीच, बड़ी संख्या में लोग अपने सारे काम छोड़कर डाकघर के बाहर लाइन में खड़े हो गए। आलम यह रहा कि अकेले मुन्नार डाकघर में पिछले 3 दिनों में 1050 से अधिक नए खाते खोले गए। इससे पहले देवीकुलम आरडीओ कार्यालय में भी ऐसी ही भीड़ दिखी थी, जब सोशल मीडिया के मैसेजों ने दावा किया था कि सरकार बेघरों के लिए जमीन-मकान देने की योजना बना रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका