न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शहरों के नाम बदलने को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- हमें जो अच्छा लगा हमनें वह किया और अगर...

वही शहरों के नाम बदलने के फैसले को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Aadityanath ) ने सही बताते हुए इशारा किया है कि अगर जरुरत पड़ी तो आगे भी उनकी सरकार यूपी में कई और शहरों के नाम बदलने पर विचार जरूर करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Nov 2018 7:33:34

शहरों के नाम बदलने को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- हमें जो अच्छा लगा हमनें वह किया और अगर...

इलाहाबाद का प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने के बाद योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली सरकार की ओर से कई शहरों के नाम बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे संकेत मिल रहे है अब मुजफ्फरनगर और आगरा शहर का भी नाम बदला जायेगा। बीजेपी विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने आगरा शहर को लेकर मांग की है कि आगरा को 'आगरावन' या 'अग्रवाल' नाम किया जाए। वही शहरों के नाम बदलने के फैसले को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Aadityanath ) ने सही बताते हुए इशारा किया है कि अगर जरुरत पड़ी तो आगे भी उनकी सरकार यूपी में कई और शहरों के नाम बदलने पर विचार जरूर करेगी। उन्होंने शनिवार को कहा कि हमें जो अच्छा लगा है हमनें वह किया है। हमारी सरकार ने यूपी मे कई शहरों के नाम बदला है। और जहां पर आवश्यकता पड़ेगी सरकार वहां पर उस प्रकार का कदम उठाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया है। गौरतलब है कि यूपी में कई शहरों के नाम बदले जाने के बाद से ही सरकार के सामने कई अन्य शहरों के नाम भी बदलने का प्रस्ताव आने लगा है। मसलन, जहां आगरा का नाम बदल अग्रवाल या अगरावण वहीं मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने की बात की जा रही है। खास बात यह है कि इन नामों का प्रस्ताव खुद इन शहरों से आने वाले विधायकों ने राज्य सरकार को दिया है। वहीं राज्य सरकार के इस कदम की विपक्ष जमकर आलोचना कर रहा है।

yogi aadityanath,yogi aadityanath on city name change,city name change politics

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी शहरों के नाम बदलकर लोगों को ध्यान मुख्य मुद्दे से भटकना चाहती है। राजभर ने कहा है कि बीजेपी ने मुगलसराय और फैजाबाद का नाम बदल दिया क्योंकि वह मुगल के नाम पर थे। उन्होंने कहा, 'उनके पास राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और यूपी मंत्री मोहसिन रजा हैं- बीजेपी के 3 मुस्लिम चेहरे, पहले उनके नाम बदलें।' उन्होंने कहा कि यह सब नाटक जब भी पिछड़े और शोषित वर्ग अपने अधिकार मांगने के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हैं तो उनका ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों ने जो चीजें दी हैं वे किसी और ने नहीं दी हैं। राजभर ने सवाल किया, 'क्या हम जीटी रोड फेंक दें? लाल किला किसने बनवाया? ताज महल किसने बनवाया?'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, सपा से गठबंधन पर मंथन
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल