न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी 1 महीने की पैरोल पर जेल से निकली

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रही दोषी नलिनी श्रीहरन एक महीने की पैरोल पर आज जेल से बाहर निकली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 25 July 2019 12:43:30

राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी 1 महीने की पैरोल पर जेल से निकली

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रही दोषी नलिनी श्रीहरन एक महीने की पैरोल पर आज जेल से बाहर निकली। नलिनी ने कोर्ट में याचिका दायर कर बेटी की शादी के इंतजाम के लिए छह महीने की पैरोल चाहती थी। इस मामले की पैरवी खुद नलिनी ने व्यक्तिगत रूप से की थी। पैरोल को लेकर नलिनी ने अपनी दलील में कहा था कि हर दोषी दो साल की जेल की सजा के बाद एक महीने की साधारण छुट्टी का हकदार होता है और उसे पिछले 27 साल में एक बार भी छुट्टी नहीं मिली है। गौरतलब है कि राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी उम्रकैद की सजा भुगत रही है और काफी लंबे समय से जेल में बंद है। बेटी की शादी के लिए उसने मद्रास उच्च न्यायालय से पैरोल मांगी थी। अदालत ने उसकी पैरोल की मांग को 5 जुलाई को स्वीकार कर लिया था।

नलिनी के अलावा मामले में दोषी ठहराए गए छह अन्य लोगों में उसके पति वी श्रीहरन उर्फ मुरुगन, एजी पेरारिवलन, टी सुतेन्द्रराज उर्फ संथान, जयकुमार, रॉबर्ट पायस और रविचंद्रन शामिल हैं।

चेन्नई के पास एक चुनावी रैली में राजीव गांधी से मिलने के दौरान लिट्टे संगठन की आत्मघाती हमलावर महिला ने खुद को उड़ा लिया था। घटना के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद इन सभी के खिलाफ कोर्ट में सुवाई चली और सभी सातों दोषी करार दिए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान का दावा फेल! सीजफायर के दिन अमेरिका ने किया खेला, ईरान ने कहा – शर्तों का हुआ उल्लंघन

अमेरिकी रक्षा मंत्री का बड़ा दावा, ‘ईरान ने सीजफायर के लिए मांगी भीख ’

अब न युद्ध रुकेगा न वार्ता होगी? ईरान ने लगाए गंभीर आरोप, कहा – '24 घंटे में सीजफायर की तीन शर्तें टूट गईं'

AAP के विवाद के बीच राघव चड्ढा ने दिया बड़ा इशारा, क्या उठाएंगे धमाकेदार कदम?

दिल्ली में IAS अफसरों के बड़े फेरबदल, फाइनेंस से उद्योग विभाग तक ताबड़तोड़ ट्रांसफर, प्रशासन में हड़कंप

चांदी 3000 रुपये सस्ती, सोना गिरकर ₹1.51 लाख पर, दिल्ली से चेन्नई तक के लेटेस्ट रेट्स देखें

अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!

मोहम्मद शमी की नई खतरनाक गेंद, बल्लेबाजों में दहशत! LSG कोच ने किया खुलासा

वैभव सूर्यवंशी के तूफानी खेल ने ईशान किशन और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, IPL में बनी नई सनसनी

Video: आखिरी गेंद तक हाई-वोल्टेज मुकाबला, डेविड मिलर की भूल और दिल्ली की 1 रन से हार

IPL में BCCI का सख्त फैसला, मैदान में एंट्री पर लगा प्रतिबंध; नए नियम से खिलाड़ियों पर कड़ी पाबंदी

IPL 2026 Points Table: गुजरात टाइटंस की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, बड़ा उलटफेर

जोस बटलर का धमाका, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल

IPL में बाउंसर का नियम: एक ओवर में गेंदबाज कितनी बार कर सकता है शॉर्ट बॉल का इस्तेमाल?