न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंध्र प्रदेश में रहस्‍यमयी बीमारी से हड़कंप, 1 की मौत, 350 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में एक रहस्‍यमयी बीमारी फैलनी शुरू हो गई है। जिसने लोगों के के बीच दहशत फैला दी है। रविवार को एक बीमारी से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि 350 लोगों को में भर्ती कराया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Dec 2020 9:23:48

आंध्र प्रदेश में रहस्‍यमयी बीमारी से हड़कंप, 1 की मौत, 350 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में एक रहस्‍यमयी बीमारी फैलनी शुरू हो गई है। जिसने लोगों के के बीच दहशत फैला दी है। रविवार को एक बीमारी से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, जबकि 350 लोगों को में भर्ती कराया गया। अब तक 186 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि 164 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने इस अज्ञात बीमारी के प्रकोप को देखते हुए एलुरु के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। मंगलगिरि एम्स के डॉक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (हैदराबाद) के वैज्ञानिकों की टीम केमिकल तकनीक से पानी के नमूने एकत्र करने के लिए एलुरु भेजी गई है। अफसरों के मुताबिक अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि कौन सी बीमारी के कारण लोग अचानक से बीमार पड़ने लगे। इस बीमारी की चपेट में आकर उन्‍हें दौरे पड़ना, जी मिचलाना जैसी परेशानी हो रही है। रविवार को जी मिचलाने और मिर्गी के दौरे पड़ने की समस्‍या के कारण 45 साल के एक व्‍यक्ति को विजयवाड़ा के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सोमवार को एलुरु जाएंगे और वहां उस अस्पताल का दौरा करेंगे जहां बीमार पड़े लोगों का इलाज चल रहा है। सीएम इस घटना के कारणों और परिस्थितियों के बारे में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री अपने कैंप कार्यालय से सुबह 9:30 बजे निकलेंगे और 10:30 बजे एलुरु सरकारी अस्पताल पहुंचेंगे जहां वह लोगों से बातचीत करेंगे और इलाज की व्यवस्था का जायजा लेंगे।
इसके बाद वे जिला परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक मीटिंग करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री घटना के प्रकोप के लिए परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दे सकते हैं।

राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य आयुक्‍त कतामानेनी भास्‍कर इस घटना की जानकारी होते ही तुरंत एलुरु पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। राज्‍यपाल विश्‍वभूषण हरिचंदन ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए स्‍वास्‍थ्‍य अफसरों को बीमार लोगों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। सोमवार को राज्‍य के मुख्‍यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए एलुरु का दौरा करेंगे। वह मरीजों से मिलने के लिए अस्‍पताल जाएंगे। इसके बाद समीक्षा बैठक करेंगे। मल्‍कानगिरि से एम्‍स के पांच डॉक्‍टरों की टीम भी मरीजों के इलाज के लिए एलुरु भेजी गई है। सांसद ने बताया कि उन्‍होंने दिल्‍ली एम्‍स के डायरेक्‍टर डॉ रणदीप गुलेरिया से भी इस बाबत बात की और उनकी वेस्‍ट गोदावरी जिले के स्‍वास्‍थ्‍य अफसरों से भी बात कराई। विशेषज्ञों से चर्चा के बाद सांसद ने अंदेशा जताया कि शायद किसी जहरीले पदार्थ के कारण यह बीमारी फैली हो।

(Photo: PTI)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब