न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुजफ्फरपुर: रेप की कोशिश फेल तो जिंदा जला दिया, अब पीड़िता ने तोड़ा दम

बिहार के मुजफ्फरपुर में 7 दिसंबर को रेप को कोशिश नाकाम होने पर जलाई गई युवती ने सोमवार की देर रात करीब 11:40 बजे राजधानी पटना के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Dec 2019 9:44:41

मुजफ्फरपुर: रेप की कोशिश फेल तो जिंदा जला दिया, अब पीड़िता ने  तोड़ा दम

बिहार के मुजफ्फरपुर में 7 दिसंबर को रेप को कोशिश नाकाम होने पर जलाई गई युवती ने सोमवार की देर रात करीब 11:40 बजे राजधानी पटना के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवती लगभग 95 फीसदी जल चुकी थी ऐसे में उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने युवती और उसके परिजन से मुलाकात भी की थी। पीड़िता के पटना आने के बाद पुलिस ने उससे मुलाकात कर बयान दर्ज किया था। पीड़िता पुलिस को मरने से पहले यह बयान दे चुकी है कि आरोपी राजा राम राय और उसके साथी ने ही उसे जलाया है। उसने कहा था, मुझे न्याय चाहिए। जिस शख्स ने मुझे इस हालत में लाकर खड़ा किया है, उसे (आरोपी) भी इसी तरह की सजा मिले। आपको बता दे, हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसी युवती को एसकेएमसी में भर्ती कराया गया था। वहां से उसे पटना के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता ने इतने गंभीर तरीके से जले होने के बावजूद अपने आरोपियों को पकड़वाने के लिए दो बार बयान दिया था।

बता दें कि आरोपी ने युवती से रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन असफल होने पर उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर युवती को आग लगा दी। पीड़िता की मां का का कहना है कि आरोपी पिछले 5 साल से उनकी बेटी को परेशान करता था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया था। परिजनों ने पूरे मामले में पुलिस को सीधे तौर पर दोषी करार देते हुए कहा कि अगर पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करती तो इस घटना को रोका जा सकता था। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी युवक राजा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

घर में घुसकर की थी रेप की कोशिश

यह घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र की है, जहां रेप में विफल युवक ने युवती को जिंदा जला दिया था। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, गांव का ही युवक पड़ोस में रहने वाली युवती के घर के अंदर घुसा और उसने युवती के साथ रेप करने की कोशिश की। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत