Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : मुरलीपुरा ज्वेलर से एक करोड़ की लूट का मामला, हुई बदमाशों की पहचान, दबिश जारी

बीते शनिवार को शहर के बैनाड़ रोड स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स में तीन हथियारबंद बदमाशों दिनदहाड़े घुस गए थे और बंदूक कि नोक पर उन्होनें वारदात को अंजाम दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 2:38:07

जयपुर : मुरलीपुरा ज्वेलर से एक करोड़ की लूट का मामला, हुई बदमाशों की पहचान, दबिश जारी

बीते शनिवार को शहर के बैनाड़ रोड स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स में तीन हथियारबंद बदमाशों दिनदहाड़े घुस गए थे और बंदूक कि नोक पर उन्होनें वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश ज्वेलर दिनेश कुमार, बेटे रोशन व मुनीम कान्हा को बंधक बनाकर करीब एक करोड़ रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर लूटकर ले गए। घटना के बाद पुलिस ने अब तक जयपुर से मनोहरपुर तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी और करीब 25 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी।

जांच में सामने आया कि मुरलीपुरा में ज्वेलर से एक करोड़ रुपए कीमत के जेवर लूटने वाली शेखावाटी गैंग के बदमाशों ने मानसरोवर में किराये के मकान में रहकर रैकी की थी। उसके बाद स्कूटी चुराकर दिया वारदात को अंजाम। पुलिस ने वारदात करने वाली गैंग की पहचान करके बदमाशों को पकड़ने के लिए सोमवार को करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दी दबिश। लेकिन अभी तक बदमाश पकड़ में नही आए, क्योंकि वह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे है। अब बदमाशों को पकड़ने के लिए जयपुर, शेखावाटी से दिल्ली तक पुलिस टीमें फैल गई।
पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेंगे। पुलिस की अब तक जांच में सामने आया कि वारदात करने वाली गैंग में 5 से ज्यादा बदमाश शामिल हो सकते है। वारदात के बाद बदमाशों ने ज्वेलर से लूटी गई स्कॉर्पियों और काम में ली गई चोरी की स्कूटी को दिल्ली रोड स्थित सफेदा फार्म के पास छोड़कर दूसरी कार से भागे है। बदमाशों की पहचान हुई, दबिश जारी

डीसीपी वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बदमाशों की पुख्ता पहचान हो गई है, जिन्हें पकड़ने के लिए एसीपी हरिशंकर शर्मा, इंस्पेक्टर रामअवतार ताखर व देवेन्द्र जाखड़ के नेतृत्व में गठित करीब दस टीमें जयपुर, चुरु, सीकर, नागौर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व यूपी सहित अन्य ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। वारदात के तुरंत बाद ही बदमाशों ने मानसरोवर में किराये पर लिए गए मकान को तुरंत खाली करके भागे थे। गैंग का सरगना चुरु निवासी बदमाश आपराधिक प्रवृति का है। जिसने किराये के मकान में रहकर रैकी करी और उसके बाद अन्य साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका