मानवता शर्मसार : मां-बेटी ने पहले गर्भवती महिला की करी हत्या फिर पेट फाड़ कर बच्चे को निकाला बाहर

By: Pinki Sat, 31 Oct 2020 8:01:13

मानवता शर्मसार : मां-बेटी ने पहले गर्भवती महिला की करी हत्या फिर पेट फाड़ कर बच्चे को निकाला बाहर

अमेरिका के शिकागो से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां, कुछ लोगों ने एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी और पेट फाड़कर बच्चे को बाहर निकाल लिया। यह घटना 23 अक्टूबर की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गर्भवती महिला की हत्या करने में मां-बेटी शामिल पाई गई हैं। जबकि तीसरा आरोपी महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 19 साल की प्रग्नेंट महिला ओचाओ लोपेज को उनके पहचान वाले लोगों ने अपने घर बुलाया था। जिस महिला ने लोपेज को अपने घर बुलाया था उसने कहा था कि वो बच्चे के इस्तेमाल की कुछ चीजें उसे देना चाहती है।

लोपेज जैसे ही उस महिला के घर पहुंची क्लारिसा नाम की महिला ने अपनी बेटी डेसीरी के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। महिला के प्रेमी ने भी हत्या करने में उनका साथ दिया। इसके बाद मां-बेटी ने लोपेज का पेट फाड़ दिया और गर्भ से बच्चे को बाहर निकाल लिया। बच्चा जब सांस नहीं ले पा रहा था तो उन्होंने आपातकालीन नंबर पर अस्पताल में फोन कर उसे भर्ती कराया जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। शिकागो पुलिस ने बच्चे के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि लोपेज के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उसे ढूंढा जा रहा था।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com