न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा में हुए विवाहिता के ब्लाइंड मर्डर का जयपुर में हुआ पर्दाफाश, पति-ससुर ही निकले हत्यारे

पुलिस ने जांच करते हुए सोशल मीडिया की मदद ली और जयपुर जिले की पुलिस हरियाणा में पीहर पक्ष तक पहुंची। पुलिस ने इस अपराध में पति और ससुर को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Nov 2020 4:28:01

हरियाणा में हुए विवाहिता के ब्लाइंड मर्डर का जयपुर में हुआ पर्दाफाश, पति-ससुर ही निकले हत्यारे

15 नवंबर को एनएच-8 पर एक महिला का लावारिस शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए सोशल मीडिया की मदद ली और जयपुर जिले की पुलिस हरियाणा में पीहर पक्ष तक पहुंची। पुलिस ने इस अपराध में पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। कोटपूतली थाने में गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ मोनू यादव (26) और उसका पिता लक्ष्मण सिंह यादव (60) निवासी मॉडल टाउन, रेवाड़ी हरियाणा है। दोनों ने मिलकर 23 वर्षीया बहू पूजा की गला घोंटकर हत्या कर दी।

दोनों बाप बेटे ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गोवर्धन पूजा के दिन 15 नवंबर को 23 साल की बहू की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश को बैडशीट में लपेटकर गाड़ी में डाला और राजस्थान की सीमा में जयपुर-दिल्ली हाइवे पर कोटपूतली इलाके में सोतानाला पुलिया के पास लाश को फेंक दिया। इसके बाद पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी पिता पुत्र ने हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मॉडल टाउन थाने में महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

इधर, शव मिलने पर जांच में जुटी जयपुर जिले की कोटपूतली पुलिस ने एक ही दिन में शव की शिनाख्त कर ली। फिर हरियाणा में मौजूद पीहर पक्ष से पूछताछ के बाद संदिग्ध पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपराध करना कबूल कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को विवाहिता के चरित्र पर संदेह था। इसके अलावा दहेज में पांच लाख रुपए नहीं मिलने पर भी वे नाराज चल रहे थे। ऐसे में बहू की हत्या कर डाली।

जयपुर ग्रामीण जिला एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ मोनू यादव (26) और उसका पिता लक्ष्मण सिंह यादव (60) निवासी मॉडल टाउन, रेवाड़ी हरियाणा है। एसपी के मुताबिक आशीष ने अपने पिता के साथ मिलकर 15 नवंबर की रात को 23 वर्षीया पत्नी पूजा यादव की हत्या कर दी थी। इसी दिन एनएच 8 पर सोतानाला नाले के पास महिला का शव मिला। इसके गले पर ठोड़ी के नीचे चोट के निशान थे। प्रारंभिक अनुसंधान में हत्या कर शव फेंकने का संदेह हुआ।

तब कोटपूतली थाना पुलिस ने मृतका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। पनियाला के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जयपुर जिले और हरियाणा में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई। तब पूजा यादव नाम की महिला की गुमशुदगी रिपोर्ट 15 नवंबर को रेवाड़ी के मॉडल डाउन थाने में दर्ज होने का पता चला।

कोटपूतली सीओ दिनेश यादव, पनियाला थाने के सबइंस्पेक्टर इंद्राज सिंह व अन्य पुलिस टीम ने हरियाणा में पहुंचकर छानबीन शुरु की। तब पूजा के ससुराल और पति आशीष के बारे में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने मृतका पूजा के चाचा सतवीर यादव से शव की शिनाख्त करवाई। तब पीहर पक्ष ने बताया कि पूजा के पति आशीष व ससुर लक्ष्मण सिंह सहित अन्य परिजन उन्हें दहेज की मांग करते थे। पूजा के चरित्र पर शक कर मारपीट करते थे।

पूजा के परिजनों ने बताया कि 14 नवंबर की रात को भी पूजा ने उन्हें फोन कर जान का खतरा बताया था। लेकिन अचानक फोन कट गया। उससे दोबारा संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद 15 नवंबर को आशीष ने ससुराल वालों को फोन कर बताया कि पूजा कहीं चली गई है। उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस बीच सोशल मीडिया पर पूजा के परिजनों ने उसकी लाश देखकर मौत होने का पता चला। तब उन्होंने हत्या का केस दर्ज करवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत