न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई पुलिस पर भड़कीं रूपा गांगुली, पूछा- और कितने मर्डर होंगे, कितने बच्‍चे ड्रग्‍स में डूबेंगे?

हाथों में तख्‍ती लेकर विरोध करते हुए रूपा गांगुली ने कहा, 'मुंबई फिल्‍म इं‍डस्‍ट्री लोगों की हत्‍या करती है, उन्‍हें ड्रग एडिक्‍ट बनाती है, महिलाओं का वहां अपमान किया जाता है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। मुंबई पुलिस चुपचाप बैठी रहती है।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Sep 2020 12:44:13

मुंबई पुलिस पर भड़कीं रूपा गांगुली, पूछा- और कितने मर्डर होंगे, कितने बच्‍चे ड्रग्‍स में डूबेंगे?

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जहां एक और नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो ड्रग ऐंगल की जांच में जुटी है, वहीं मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच पर सवाल उठ रहे है। सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई पर लोग सवाल उठा रहे है। टीवी ऐक्‍ट्रेस और बीजेपी की सांसद रूपा गांगुली ने अब मुंबई पुलिस पर निशाना साधा है। मुंबई पुलिस पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए रूपा गांगुली ने कहा फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जहां एक ओर लोगों की हत्‍या हो रही है, ड्रग एडिक्‍ट बनाया जा रहा है, वहीं मुंबई पुलिस शांत बैठी रहती है। फिल्‍म इंडस्‍ट्री और मुंबई पुलिस के ख‍िलाफ रूपा गांगुली ने सोमवार को दिल्‍ली में संसद परिसर में पद्रर्शन किया। हाथों में तख्‍ती लेकर विरोध करते हुए रूपा गांगुली ने कहा, 'मुंबई फिल्‍म इं‍डस्‍ट्री लोगों की हत्‍या करती है, उन्‍हें ड्रग एडिक्‍ट बनाती है, महिलाओं का वहां अपमान किया जाता है, लेकिन कोई कुछ नहीं कर रहा है। मुंबई पुलिस चुपचाप बैठी रहती है।'

क्या लिखा तख्‍त‍ियों पर?

रूपा गांगुली इस दौरान हाथों में तीन तख्‍त‍ियां लिए हुए नजर आईं। इनमें से एक पर लिखा था- मुंबई फिल्‍म इंडस्‍ट्री और कितनी लड़कियों की इज्‍जत लूटेगा?

दूसरे पर लिखा था- कितने बच्‍चों की जिंदगी ड्रग्‍स में डुबा देगा?

तीसरे पर लिखा था- मुंबई फिल्‍म इंडस्‍ट्री और कितने मर्डर करवाएगा?

सदन में ड्रग्‍स के मुद्दे पर खूब उलझे नेता

रूपा गांगुली का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक ओर सुशांत की मौत मामले की जांच चल रही है। बीते दिनों संसद में बॉलिवुड ड्रग रैकेट पर खूब घमासान भी मचा है। बीजेपी सांसद रवि किशन के बयान पर समाजवादी पार्टी की राज्‍यसभा सांसद जया बच्‍चन भड़क गईं और यहां तक कह दिया कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।

सुशांत मामले में सबसे पहले उठाई थी आवाज

'महाभारत' फेम रूपा गांगुली उन चुनिंदा लोगों में से है, जिन्‍होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे पहले आवाज उठाई थी। रूपा गांगुली शुरू से सुशांत मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं। हालांकि, अब सीबीआई जांच को भी 30 दिनों से अध‍िक समय हो गया है। सीबीआई को जहां एम्‍स की फॉरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, वहीं करोड़ों लोगों को उस सच का, जो यह बताए कि आख‍िर सुशांत की मौत कैसे हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका