न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 नवंबर को महाराष्ट्र में सरकार का ऐलान संभव, रोटेशन फ़ॉर्मूले के तहत शिवसेना का होगा पहला CM

महाराष्ट्र में सरकार बनने की तस्वीर अब थोड़ी साफ होती दिख रही है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Nov 2019 7:59:30

22 नवंबर को महाराष्ट्र में सरकार का ऐलान संभव, रोटेशन फ़ॉर्मूले के तहत शिवसेना का होगा पहला CM

महाराष्ट्र में सरकार बनने की तस्वीर अब थोड़ी साफ होती दिख रही है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे कांग्रेस और एनसीपी के नेता अपने-अपने नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद फिर हम दोपहर में मिलेंगे और सारी शर्तों को पूरा करके, परसों हम महाराष्ट्र के तमाम नेताओं से मुंबई में मुलाकात करेंगे। जिसके बाद शुक्रवार को मुंबई में साझा तौर पर ऐलान करेंगे। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी के साथ चल रही मीटिंग में कांग्रेस नेताओं को साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि नेगोशिएशन में किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाये।

दरअसल इस बयान से पहले महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के मुद्दे पर बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं के बीच बैठक हुई। इस बैठक में अब तक सरकार बनाने का राह साफ नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में सरकार गठन में अभी वक्त लग सकता है।

सूत्रों के अनुसार एनसीपी-कांग्रेस की बैठक में रोटेशनल सीएम पर सहमति बनने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक पहले ढाई साल शिवसेना का सीएम रहेगा जिसके बाद एनसीपी का मुख्यमंत्री रहेगा। वहीं कांग्रेस का उपमुख्यमंत्री रहेगा। बताया जा रहा है कि सभी तीन पार्टियों के विधायकों की संख्या के आधार पर मंत्रिपद मिलेगा। इससे पहले खबर आ रही थी कि 5 साल के लिए कांग्रेस को शिवसेना का मुख्यमंत्री होने पर कोई ऐतराज नहीं है।

एनसीपी-कांग्रेस की बैठक सकारात्मक

इस बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों पार्टी के नेताओं के बीच हुई बैठक सकारात्मक रही। इस दौरान महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन खत्म करने पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अभी नई सरकार के गठन को लेकर कुछ और बातें होनी बाकी हैं। यह बैठक एनसीपी चीफ शरद पवार के आवास पर दोनों पार्टियों के बीच साझा कार्यक्रम पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी । इसमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, के सी वेणुगोपाल, अहमद पटेल, जयराम रमेश, पृथ्वीराज चव्हाण और नसीम खान ने हिस्सा लिया। वहीं, एनसीपी की तरफ से अजित पवार और सुनील तटकरे समेत अन्य बैठक में शामिल रहे।

वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस, सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है, लेकिन सरकार बनाने की कोई जल्दी नहीं है। साथ ही जन सरोकार के मंत्रालय, कांग्रेस पार्टी की पहली पसंद होंगे। जानकारी के मुताबिक कुछ मंत्रालय चिन्हित किए गए हैं जिन्हें कांग्रेस पार्टी मांगेगी। जिनमें ग्रामीण विकास, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पशुपालन जैसे विभाग हैं, ताकि पार्टी का जनाधार बढ़ाने में मदद मिले। इसके अलावा भविष्य में होने वाले चुनावों में तीनों पार्टियों की किस रणनीति का पालन करेंगी यह भी सरकार बनने से पहले ही सुनिश्चित किया जाएगा।

इससे पहले महाराष्ट्र में सरकार के गठन पर जारी अटकलों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जल्द ही अच्छी खबर मिलेगी। संजय राउत ने कहा कि लगता है कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। 4-5 दिन में सरकार बन जाएगी। राउत ने यह दावा कांग्रेस-एनसीपी की दिल्ली में हुई उस बैठक के बाद किया है, जिसमें अभी तक कोई फाइनल नतीजा नहीं हो पाया। न्होंने कहा कि जनता ये चाहती है कि शिवसेना का मुख्यमंत्री बने और राज्य की भावना है कि उद्धव ठाकरे साहब को नेतृत्व करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत