न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: अगर आज नहीं बनी बात तो इस्तीफा दे सकते हैं देवेंद्र फडणवीस!

शुक्रवार शाम तक सीएम सहित सारे मंत्री अपनी सरकारी गाड़ियां और बाकी सुविधाएं वापस कर सकते हैं। बीजेपी सिर्फ शुक्रवार शाम तक का इंतजार करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Nov 2019 8:25:23

महाराष्ट्र:  अगर आज नहीं बनी बात तो इस्तीफा दे सकते हैं देवेंद्र फडणवीस!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को आए तकरीबन 16 दिन बीत चुके है लेकिन राज्य में किसकी सरकार होती ये सवाल अभी भी बना हुआ हैं। शिवसेना और बीजेपी दोनों एक दूसरे पर बयानबाजी तो कर रही है लेकिन सरकार बनाने का दावा पेश नहीं कर रही। जहां एक तरफ शिवसेना यह कह रही है कि मुख्यमंत्री तो हमारा ही होगा वही भाजपा का कहना है कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी। लेकिन इन सब के बीच आज खबर आ रही है कि अगर 8 नवंबर तक फैसला नहीं हुआ तो सीएम देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम तक सीएम सहित सारे मंत्री अपनी सरकारी गाड़ियां और बाकी सुविधाएं वापस कर सकते हैं। बीजेपी सिर्फ शुक्रवार शाम तक का इंतजार करेगी। चर्चा ये भी है कि शिवसेना-बीजेपी के बीच संवाद फिलहाल पूरी तरह से ठप हो चुका है, जिसके चलते कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा।

मैं दिल्ली में ही रहूंगा, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी : नितिन गडकरी

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द फैसला हो जाएगा। देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना की सरकार बनेगी। इस मामले से आरएसएस और मोहन भागवत का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरा सीएम बनने का सवाल ही नहीं है। मैं दिल्ली में ही रहूंगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों का खंडन किया। नागपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में ही खुश हूं और वहीं अपना काम जारी रखूंगा। मेरे महाराष्ट्र वापस आने का सवाल ही नहीं है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी।

इससे पहले गुरुवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से महाराष्ट्र भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता ने भाजपा-शिवसेना 'महायुति' को बहुमत दिया है। सरकार बनाने में देरी हो रही है, अब तक सरकार बन जानी चाहिए थी। हम राज्य में कानूनी विकल्पों और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए राज्यपाल से मिले। हम आलाकमान से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

मोहन भागवत की फडणवीस को नसीयत

वही महाराष्ट्र की राजनीती में चल रही खींचतान के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह शिवसेना के बिना सरकार बनाने का दावा नहीं करेंगे। भागवत ने फडणवीस को स्पष्ट रूप से कहा कि अगर शिवसेना एनसीपी-कांग्रेस से समर्थन हासिल कर रही है, तो उन्हें उन्हें आगे बढ़कर सरकार बनाने देना चाहिए। भागवत ने कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसी अपवित्र राजनीति में किसी भी प्रकार से शामिल न हों। उन्होंने कहा खरीद-फरोख्त की राजनीती लंबे समय तक पार्टी के हित में नहीं है। शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने सोमवार को भागवत को पत्र लिखा था और उनसे बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान में हस्तक्षेप करने को कहा था।

भाजपा से गठबंधन तोड़ने का इरादा नहीं : उद्धव

शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों की मातोश्री (शिवसेना मुख्यालय) में हो रही बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के अनुसार, विधायकों ने उद्धव ठाकरे पर फैसला छोड़ दिया है। बैठक के बाद शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा कि, 'हम अगले दो दिनों के लिए होटल में रुकेंगे। हम वही करेंगे जो उद्धव ठाकरे करने के लिए कहेंगे'। शिवसेना सांसद सुनील प्रभु ने कहा कि इन हालात में सभी विधायकों का एकसाथ रहना जरूरी है। जो भी फैसला उद्धवजी लेंगे, वह हम सभी को मंजूर होगा। एक अन्य विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। इससे पहले भाजपा नेताओं ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी। वही उद्धव का कहना है कि हम भाजपा से गठबंधन तोड़ने का इरादा नहीं रखते हैं, लेकिन भाजपा को उस समझौते पर बने रहना होगा, जो लोकसभा चुनाव से पहले किया गया था।

NCP ने लगाए बीजेपी पर ये आरोप

महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने ट्वीट कर बीजेपी (BJP) पर हमला किया है। जयंत पाटिल ने कहा कि 'जो नेता 25 साल पुराने सहयोगी को दिया वचन पूरा नहीं कर सकता वो जनता का क्या होगा'। दिए हुए वचन को मैं पूरा करता हूं।।ऐसे बयानों से अपनी ब्रांडिंग करने वाले मुख्यमंत्री, 25 साल पुराने साथी शिवसेना को दिए वचन को जब पूरा नहीं कर पाए। अपने इतने पुराने साथी को दिए वचन को जो इंसान पूरा नहीं कर सकता वो महाराष्ट्र की जनता को दिया हुआ वचन क्या पूरा करेगा?

गौरतलब है कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के हाल ही में घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी अकेले 145 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। इसके चलते सरकार गठन में देर हो रही है। चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है। गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को 161 सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत