न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई की कमला मिल में आग: 14 लोगों की मौत और 21 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित एक पब में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात आग लगने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Dec 2017 10:56:07

मुंबई की कमला मिल में आग: 14 लोगों की मौत और 21 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड में स्थित एक पब में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात आग लगने के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। बीएमसी आपदा नियंत्रण के एक अधिकारी ने कहा कि देर रात 12.30 बजे कमला ट्रेड हाउस में रूफटॉप रेस्तरां पब बिस्ट्रो द मोजो में आग लगने की खबर मिली। आग तेजी से आसापास मौजूद एक अन्य पब और एक रेस्तरां में फैल गई।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 से अधिक गाड़ियां दुर्घटनास्थल पर पहुंची। सुबह करीब 6.30 बजे आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

अधिकांश पीड़ितों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दमकल कर्मचारी 10 अन्य लोगों को आग की चपेट में आने से बचाने में कामयाब रहे। घायलों को इलाज के लिए केईएम अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मुंबई पुलिस ने आग लगने के लिए पब के मालिक पर लापरवाही एवं अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

वहीं इस भीषण आग की घटना में एक महिला झुलसते-झुलसते बच गई। उसे उम्मीद भी नहीं थी कि वो सुबह का सूरज देख पाएगी और जब देखा तो मुंह से यही निकला, 'मैं जिंदा कैसे बाहर निकल आई ?'

घटना का जिक्र करते हुए सुलभा अरोड़ा नाम की इस डॉक्टर महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'कमला मिल्स में आग करीब 1 बजे के बाद लगी। मैं वहां थी लेकिन जिंदा बचकर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। कुछ लोग खुशनसीब नहीं थे। मृतक और घायल लोगों के लिए मैं प्रार्थना करती हूं। यह मेरी जिंदगी सबसे डरावनी घटना है जिससे मैं बचकर निकली। वहां भगदड़ मच गई और किसी ने मुझे धक्का दिया। लोग मेरे ऊपर से भाग रहे थे और मेरे ऊपर जो छत थी वो भी आग की लपटों में टूटकर नीचे गिर रही थी, फिर भी पता नहीं मैं कैसे बच गई।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन