न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : बेंगलुरु की हार पर कोहली ने की मुंबई के गेंदबाजों की तारीफ़, कही यह बात

बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा और मुंबई मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। RCB के कप्तान विराट कोहली ने माना कि अंतिम 5 ओवरों में मुंबई की टीम ने शानदार गेंदबाजी की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 9:28:42

IPL 2020 : बेंगलुरु की हार पर कोहली ने की मुंबई के गेंदबाजों की तारीफ़, कही यह बात

बीते दिन मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच खेला गया था जिसमें बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा और मुंबई मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। RCB के कप्तान विराट कोहली ने माना कि अंतिम 5 ओवरों में मुंबई की टीम ने शानदार गेंदबाजी की जिस वजह से उनकी टीम ने 20 रन कम बनाए। कोहली ने उम्मीद जताई कि अगले दोनों मैच जीतकर उनकी टीम टॉप पर रह सकती है।

RCB को छह विकेट पर 164 रन पर रोकने के बाद MI ने पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। RCB के बल्लेबाज आखिरी पांच ओवर में 35 रन ही बना सके।

कोहली ने कहा, ‘आखिरी पांच ओवरों में अजीब सी बल्लेबाजी रही। हमारे शॉट सीधे उनके फील्डर के पास जा रहे थे। मैदान पर ऐसा होता है।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और आखिरी पांच ओवर में हम 20 रन पीछे रह गए।’ कोहली ने कहा कि आखिरी दो मैच जीतकर उनकी टीम शीर्ष दो में जगह बना सकती है।

उन्होंने कहा, ‘कुछ टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जल्दी करती हैं तो कुछ गलत समय पर खराब खेल जाती हैं। अंकतालिका को देखें तो निचले हाफ की टीमें काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हमें दो मैच और खेलने हैं और दोनों जीतकर हम शीर्ष दो में रह सकते हैं।’

मुंबई के कप्तान कायरन पोलार्ड ने नाबाद 79 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, ‘हालात जो भी हो, उन्होंने बार-बार अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम में नहीं चुने जाने से वह काफी दुखी होगा लेकिन मुझे लगता है कि वह चयन के काफी करीब है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं चीजों को बाहर से ही देख रहा हूं। उसने हमारी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और वह लगातार अपने बल्ले से ही जवाब दे सकता है। उम्मीद है कि वह हमारी खिताबी जीत का सूत्रधार बनेगा।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती