न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs DC : दिल्ली को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची मुंबई, सस्ते में लौटे कैप्टन रोहित

मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Oct 2020 8:26:41

MI vs DC : दिल्ली को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची मुंबई, सस्ते में लौटे कैप्टन रोहित

बीते दिन रविवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया हैं। दिल्ली टीम ने ओपनर शिखर धवन (69*) की नाबाद फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए और मुंबई ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के क्विंटन डिकॉक ने आईपीएल में अपनी 12वीं और सूर्यकुमार यादव ने 9वीं फिफ्टी लगाई। डिकॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डिकॉक और सूर्यकुमार ने बराबर 53-53 रन बनाए

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए ओपनर डिकॉक ने 36 और सूर्यकुमार ने 32 बॉल पर 53-53 रन की पारी खेली। इनके अलावा ईशान किशन ने 15 बॉल पर 28 रन बनाए। सूर्यकुमार और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रन की पार्टनरशिप हुई। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला।

सस्ते में लौटे कैप्टन रोहित

163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई टीम के कैप्टन रोहित शर्मा सस्ते में पविलियन लौट गए और उन्हें अक्षर पटेल ने शिकार बनाया। मुंबई का पहला विकेट 31 के टीम स्कोर पर गिरा। रोहित ने 12 गेंदों का सामना किया और केवल 5 रन बनाए।

रोहित ने मुंबई के लिए 150वां मैच खेला

रोहित शर्मा का मुंबई के लिए 150वां मैच था। वे यह कारनामा करने वाले मुंबई के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड 155 मैच खेल चुके हैं। रोहित ने मैच में 12 बॉल पर 5 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में ओवरऑल 195 मैच खेले, जिनमें 5114 रन बनाए। इस दौरान एक शतक और 38 अर्धशतक भी लगाए।

अय्यर और धवन के बीच 85 रन की पार्टनरशिप

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 162 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 4 रन पर ही ओपनर पृथ्वी शॉ आउट हो गए थे। सीजन का पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास नहीं कर सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर शिखर धवन (69) एक छोर पर टिके हुए थे। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला।

धवन के आईपीएल में 100 छक्के पूरे

आईपीएल में धवन ने 38वीं फिफ्टी लगाई। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी कर ली। धवन ने लीग में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। मैच में मुंबई के क्रुणाल पंड्या ने सबसे ज्यादा 2 और ट्रेंट बोल्ट ने 1 विकेट लिया।

रहाणे को मौका, लेकिन खास नहीं कर सके

दिल्ली टीम ने अगला विकेट अनुभवी अजिंक्य रहाणे (15 रन, तीन चौके) के रूप में जल्द ही खो दिया जो क्रुणाल की खूबसूरत आर्म बॉल पर पगबाधा आउट हुए। इसी के साथ दिल्ली का टीम स्कोर दो विकेट पर 24 रन हो गया। अब अय्यर और धवन क्रीज पर थे। टीम ने पॉवरप्ले में दो विकेट गंवाकर 46 रन बनाए।

रन आउट हुए स्टॉयनिस

पिछले मैच में स्टॉयनिस ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया था, वह ‘मिसफील्ड’ पर भागने लगे और रन आउट हुए। दिल्ली की टीम हालांकि अंतिम चार ओवरों में ज्यादा रन नहीं जुटा सकी जिसमें उसने 35 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी दूसरे छोर पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या ने 26 रन देकर 2 विकेट झटके जबकि पेसर ट्रेंट बोल्ट ने 36 रन देकर 1 विकेट लिया।

सस्ते-महंगे प्लेयर्स का परफॉर्मेंस

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उन्होंने मैच में 12 बॉल पर सिर्फ 5 रन ही बनाए। प्लेइंग इलेवन में राहुल चाहर (1.90 करोड़ रुपए) सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।

वहीं, दिल्ली में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 7.60 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 ही विकेट लिया। टीम में हर्षल पटेल (20 लाख रुपए) सबसे सस्ते रहे। उन्होंने 2 ओवर में 20 रन दिए और कोई विकेट नहीं ले सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती