Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs MI : टॉस जीतकर मुंबई ने किया दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित, प्रवीण दुबे कर रहे हैं आज डेब्यू

मुंबई इंडियंस ने टॉस अपने नाम कर लिया हैं और दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया हैं। दिल्ली की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 3:25:20

DC vs MI : टॉस जीतकर मुंबई ने किया दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित, प्रवीण दुबे कर रहे हैं आज डेब्यू

आज डबल हेडर का पहला मुकाबला हैं जो कि दुबई में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा हैं। कुछ ही देर में मैच शुरू होने वाला हैं। मुंबई इंडियंस ने टॉस अपने नाम कर लिया हैं और दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया हैं। दिल्ली की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। लेग स्पिन ऑलराउंडर प्रवीण दुबे आज डेब्यू कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ और हर्षल पटेल भी आज के मैच में खेल रहे हैं। लगातार फेल हो रहे अजिंक्य रहाणे, पेसर तुषार देशपांडे और स्पिनर अक्षर पटेल को बाहर किया गया है। वहीँ मुंबई में दो बदलाव करते हुए हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है, उनके स्थान पर जयंत यादव खेलेंगे। पैटिसन की जगह नाथन कोल्टर नाइल को मौका दिया गया है।
पॉइंट्स टेबल में मुंबई टॉप पर, दिल्ली नंबर-3 पर

पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो मुंबई टॉप पर है। उसने सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 8 जीते और 4 हारे हैं। वहीं, दिल्ली ने सीजन में अब तक 12 में से 7 जीते और 4 हारे हैं और 14 पॉइंट्स के साथ वह तीसरे स्थान पर है।
पिछली भिड़ंत में मुंबई ने दिल्ली को हराया था

सीजन में पिछली बार जब मुंबई और दिल्ली का आमना-सामना हुआ था, तब मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया था। अबु धाबी में सीजन के 27वें मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई ने 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

दिल्ली-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा 15 करोड़ और हार्दिक पंड्या 11 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता

आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका