बेटी के प्रेम संबंध से नाराज मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: Pinki Tue, 19 Nov 2019 5:37:20

बेटी के प्रेम संबंध से नाराज मां ने उठाया ये खौफनाक कदम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपनी बेटी के प्रेम संबंध से नाराज मुंबई में एक मां ने अपनी 23 साल की बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस के पास जाकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी पी वघेला ने अपनी बेटी निर्मला अशोक वघेला की एक दुपट्टे की मदद से गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी एक व्यक्ति के साथ अपनी बेटी का प्रेम संबंध होने से नाराज थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने वाली थी लेकिन उसकी मां ने उसे पकड़ लिया। इस घटना को आरोपी ने अपने पाइधोनी स्थित घर पर अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को निर्मला अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए सामान बांध रही थी। इस दौरान उसकी बहस मां के साथ हुई। जिसके बाद मां ने बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com