न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में अब 24 घंटे और सातों दिन खुले रहेंगे मॉल्स, होटल और दुकानें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी अमेरिका और इंग्लैंड की तरह अब 27 जनवरी से सातों दिन और 24 घंटे मॉल, मल्टीप्लेक्स और होटल खुले रहेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Jan 2020 8:04:06

मुंबई में अब 24 घंटे और सातों दिन खुले रहेंगे मॉल्स, होटल और दुकानें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी अमेरिका और इंग्लैंड की तरह अब 27 जनवरी से सातों दिन और 24 घंटे मॉल, मल्टीप्लेक्स और होटल खुले रहेंगे। मॉल और होटल को 24 घंटे और सातों दिन खुले रखने की इजाजत बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने दे दी है। मुंबईकर भी अब मुंबई की नाइट लाइफ का मजा ले सकेंगे। पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे की यह वर्षों पुरानी हसरत थी, जो अब शिवसेना की सरकार में पूरी होने जा रही है।

राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में थिएटर, मॉल और होटल 27 जनवरी से 24 घंटे खुले रहेंगे। गैर आवासीय क्षेत्रों जैसे परिनम प्वाइंट, बीकेसी और काला घोड़ा में ऐसे प्रतिष्ठान सप्ताह में सभी 7 दिनों के लिए 24x7 खुले रहेंगे। शुरुआत में नाइट लाइफ बतौर प्रायोगिक स्तर पर होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुंबईकरों को इसके कारण कोई समस्या नहीं होगी। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वे चाहते हैं कि मुंबई पिछड़ जाए? इन सबसे रोजगार भी पैदा होगा।

बता दे, गुरुवार को आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी, मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बर्वे की बैठक हुई थी। इस बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई। बैठक में शॉपिंग मॉल्स, होटल और रेस्ट्रॉन्ट के भी प्रतिनिधि शामिल थे। सरकार का मानना है कि मुंबई में नाइट लाइफ शुरू होने से लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) और मुंबई पुलिस की ओर से 25 मॉल्स को 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी हैं।

मुंबई में नाइट लाइफ के दौरान लोगों को शराब पीने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही यह रिहायशी इलाकों में भी नहीं लागू होगी। इसके लिए सरकार के नियमों में कई सुधार भी किए हैं। रात में जहां दुकानें, रेस्तरां और मॉल्स खुले रहेंगे वहां पार्किंग और सीसीटीवी की व्यवस्था अनिवार्य होगी। मुंबई में नाइट लाइफ शुरू होने पर सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा बन कर खड़ा होगा। इसके लिए सरकार ने हर जगह सीसीटीवी से नजर रखने की योजना बनाई है। यातायात की समस्या न पैदा हो इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। सीसीटीवी के लिए पुलिस स्थानों की पहचान कर रही है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर पहले ही प्रस्ताव जारी किया था। अब बीएमसी ने मॉल और होटल को 24 घंटे और सातों दिन खुले रहने की इजाजत दे दी है।

बीएमसी कमिश्नर ने कहा कि हम जुहू इलाके में फूड कोर्ट को लेकर भी यही विचार कर रहे हैं, हालांकि यह पुलिस की अनुमति के बाद होगा। जहां तक मॉल के बाहर रेस्टॉरेंट का सवाल है, इसकी अनुमति नहीं दी गई है क्योंकि इसमें पुलिसिंग की आवश्यकता होती है, लेकिन मॉल, रेस्टॉरेंट और होटल 24 घंटे और सातों दिन खुले रहेंगे।

पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का कहना है कि नाइट लाइफ शुरू होने पर लोगों को तीन शिफ्ट में काम मिलेगा। इससे यहां 15 लाख रोजगार बढ़ेंगे। अमेरिका, इंग्लैंड जैसे देशों की तरह यहां भी नाइट लाइफ होनी चाहिए। वहीं बीजेपी विधायक आशीष शेलार ने कहा कि नाइट लाइफ को लेकर नियम और व्यवस्था क्या है, सरकार को इसकी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत