न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शख्स ने उद्धव ठाकरे पर लगाया आरोप, कहा - मेरे वोट के साथ शिवसेना ने की चीटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों को आए लगभग 21 दिन बीत चुके है लेकिन अभी तक राज्य में किसकी सरकार बनेगी ये साफ नहीं हो पाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Nov 2019 1:02:26

शख्स ने उद्धव ठाकरे पर लगाया आरोप, कहा -  मेरे वोट के साथ  शिवसेना ने की चीटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजों को आए लगभग 21 दिन बीत चुके है लेकिन अभी तक राज्य में किसकी सरकार बनेगी ये साफ नहीं हो पाया है। इस चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था लेकिन दोनों दलों के बीच मुख्यमंत्री को लेकर उठे विवाद ने इस गठबंधन को टूटने पर मजबूर कर दिया। अब शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस की मदद से सरकार बनाने का दावा ठोक रही है। लेकिन इन सब के बीच एक महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के रहने वाले रत्नाकर चौरे नाम के शख्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शिवसेना ने मेरे और मेरे परिवार के वोट के साथ चीटिंग की है। पुलिस को दी गई शिकायत में तीन लोगों का नाम शामिल है। चौरे ने विधायक प्रदीप जायसवाल, चंद्रकांत खैरे और उद्धव ठाकरे पर वोट के साथ चीटिंग का इल्जाम लगाया है।

बेगमपुरा पुलिस स्टेशन में दी गई लिखित शिकायत में उन्होंने कहा है कि चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे, चंद्रकांत खैरे और प्रदीप जायसवाल ने हिंदत्व की रक्षा के लिए बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनाने के नाम पर वोट मांगा। लेकिन, चुनाव नतीजों के बाद अब शिवसेना खिलाफ में चुनाव लड़ने वाली पार्टियों के साथ सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। यह मेरे और मेरे परिवार के वोट के साथ चीटिंग है। इसलिए इन तीनों पर मामला दर्ज हो।

महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ सत्ता में बराबर की भागीदारी और ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री के मुद्दे पर शिवसेना की बात नहीं बन पाई थी। बाद में शिवसेना ने सरकार गठन के लिए अन्य विकल्पों की तलाश शुरू कर दी। अब कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (CMP) प्रोग्राम के तहत शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने वाली है। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हमारी शिवसेना और एनसीपी के साथ बातचीत सही दिशा में जा रही है। वही शिवसेना ने एक बार फिर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा किया है। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि महाराष्ट्र में किसी भी पल सरकार बन सकती है और 21 दिनों से चल रही अस्थिरता जल्द समाप्त होगी। सामना में लिखा कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एक साथ मिलकर मजबूत और स्थिर सरकार देंगे। बता दें कि शिवसेना महाराष्ट्र में लगातार सरकार बनाने का दावा कर रही है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा था कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा और दिसंबर के पहले हफ्ते में सरकार बन जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत