न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठाकरे परिवार की महाराष्ट्र में बड़ी जीत, मिला पहला MLA, वर्ली विधानसभा सीट से जीते आदित्य

इस बार का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सबसे ज्यादा फायदा ठाकरे परिवार को हुआ है क्योंकि पहली बार परिवार का कोई सदस्‍य चुनाव मैदान में उतरा और विधायक भी बन गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Oct 2019 3:45:28

ठाकरे परिवार की महाराष्ट्र में बड़ी जीत, मिला पहला MLA, वर्ली विधानसभा सीट से जीते आदित्य

इस बार का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सबसे ज्यादा फायदा ठाकरे परिवार को हुआ है क्योंकि पहली बार परिवार का कोई सदस्‍य चुनाव मैदान में उतरा और विधायक भी बन गया है। वर्ली सीट से चुनाव मैदान में उतरे उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) चुनाव जीत गए हैं। बता दें कि मुंबई की इस सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है। पार्टी ने आदित्‍य को इसी सीट से अपना उम्‍मीदवार बनाने का फैसला किया था। विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने के पूरे आसार हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस-राष्‍ट्रवादी कांग्रेस का गठजोड़ लगातार दूसरी बार सत्‍ता से दूर रही।

महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 155 और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन 105 सीटों पर आगे चल रहा है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 सीटें चाहिए। रुझानों के हिसाब से भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। इन सबके बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना (Shivsena) ने मुख्यमंत्री पद की मांग कर दी है। बताया गया कि शिवसेना ने कैबिनेट में आधे मंत्री पद अपने लिए मांगे हैं। बता दे, 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का रुतबा हासिल किया था। लेकिन इस बार स्तिथि कुछ और है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी थोड़ी ही देर पहले यह स्पष्ट किया था कि सरकार गठन के लिए 50-50 फॉर्मूला तय रहेगा। उन्होंने कहा कि अनुमान से कुछ सीटें पार्टी को मिली हैं, लेकिन वे इसे निराशाजनक नहीं मान रहे हैं। उन्होंने शिवसेना के प्रदर्शन को अच्छा कहा है। सरकार बनाने की बात पर वे बोले कि बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन बरकार है और आगे भी रहेगा। गठबंधन में यह तय किया गया था कि 50-50 के रेश्यो पर सरकार बनाई जाएगी और पार्टी अभी भी उसी बात पर कायम है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘हमारे खिलाफ ऐसा कैसे बोल दिया’, इजराइल का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़के
‘हमारे खिलाफ ऐसा कैसे बोल दिया’, इजराइल का पाकिस्तान पर तीखा पलटवार, ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़के
हुमायूं कबीर को बड़ा राजनीतिक झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
हुमायूं कबीर को बड़ा राजनीतिक झटका, ओवैसी ने तोड़ा गठबंधन, बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी AIMIM
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर’ के सेट पर बेहद शांत रहते थे अक्षय खन्ना, दानिश पंडोर ने खोले बिहाइंड द सीन राज, कहा- किसी से ज्यादा बातचीत...
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट, 22वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज, क्या 1100 करोड़ क्लब में होगी एंट्री?
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों की अब ऐसे लगानी होगी रोजाना हाजिरी
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
ममता कुलकर्णी ने महिलाओं की सेहत पर जताई चिंता, कहा- यह समस्या केवल महिलाओं तक सीमित नहीं
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
अप्रैल में बन रहा दुर्लभ द्विद्वादश राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के खजाने!
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
तरबूज खाने का सही वक्त कौन सा है, जानें किस समय सेवन से मिलते हैं अधिकतम फायदे
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
RR vs RCB Head to Head: किसका थमेगा जीत का सिलसिला? राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक का ऐसा रहा है रिकॉर्ड
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
‘पिता का सपना था क्रिकेटर बनाना’, जीत के बाद भावुक हुए मुकुल चौधरी, साझा की संघर्ष और सफलता की कहानी
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
ग्रेम स्मिथ की वैभव सूर्यवंशी पर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आईपीएल 2026 का बन सकता है सबसे बड़ा सितारा
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
डिफेंडिंग चैंपियन RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा है प्रदर्शन? पिछली भिड़ंत में बनाए थे इतने रन
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
IPL 2026 Points Table: KKR पर लखनऊ की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंची ये टीमें
KKR के हाथों से जीत छीनने वाले 21 वर्षीय मुकुल चौधरी कौन हैं? 2.60 करोड़ में LSG ने खरीदा था यह उभरता सितारा
KKR के हाथों से जीत छीनने वाले 21 वर्षीय मुकुल चौधरी कौन हैं? 2.60 करोड़ में LSG ने खरीदा था यह उभरता सितारा