न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : आरे में काटे गए 2500 से अधिक पेड़!, उद्धव ठाकरे ने कहा - जंगलों के हत्यारों से सही ढंग से निपटेंगे

पेड़ों की कटाई का काम अंतिम चरण में है। अभी तक करीब 2500 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। शाम तक सभी पेड़ काटे जा चुके होंगे। इसके बाद पेड़ों को छोटे टुकड़ों में काटकर ट्रकों से ले जाया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Oct 2019 11:10:32

मुंबई : आरे में काटे गए 2500 से अधिक पेड़!, उद्धव ठाकरे ने कहा - जंगलों के हत्यारों से सही ढंग से निपटेंगे

मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरे के जंगलों की कटाई मुंबई मेट्रो के शेड के लिए की जा रही है। इस फैसले का स्थानीय लोग और पर्यावरण प्रेमी विरोध कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी तक 2500 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल, प्रशासन के आला अफसर आज भी मौके पर मौजूद हैं और कटाई का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

सूत्रों का कहना है कि पेड़ों की कटाई का काम अंतिम चरण में है। अभी तक करीब 2500 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। शाम तक सभी पेड़ काटे जा चुके होंगे। इसके बाद पेड़ों को छोटे टुकड़ों में काटकर ट्रकों से ले जाया जाएगा।

आरे कॉलोनी के जंगल से पेड़ों की कटाई को लेकर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार को अगर आरे कॉलोनी के जंगल की चिंता नहीं है तो उन्हें पर्यावरण बचाने को लेकर भी नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि आरे कॉलोनी के लोगों के साथ हमारे शिवसैनिक खड़ें हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मुबंई मेट्रो मुंबईवासियों को अपराधी की तरह क्यों देख रही है और उनकी मांग को क्यों नहीं सुन रही।

वही अब शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने भी इस पेड़ों की कटाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब वो सत्ता में आएंगे तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो पेड़ों की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। ठाकरे ने कहा, 'आने वाली सरकार हमारी सरकार होगी और एक बार हमारी सरकार आ गई तो हम आरे (Aarey) के जंगलों के हत्यारों से सही तरीके से निपटेंगे।'

इस बीच छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल आज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई से मुलाकात करेगा। चीफ जस्टिस के आवास पर दोपहर तीन बजे यह प्रतिनिधिमंडल मिलेगा। इस दौरान चीफ जस्टिस से अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर पेड़ों की कटाई पर स्टे की अपील की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल का मानना है कि अपील याचिका दायर करने का समय नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी