न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Reliance JIO का अपने यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान, इन कस्‍टमर्स को नहीं देने होंगे कॉलिंग के पैसे

भारतीय टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने ऐलान किया है कि अब जियो यूजर्स को नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए हर मिनट के 6 पैसे देने होंगे, हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Oct 2019 10:10:00

Reliance JIO का अपने यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान, इन कस्‍टमर्स को नहीं देने होंगे कॉलिंग के पैसे

भारतीय टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने ऐलान किया है कि अब जियो यूजर्स को नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए हर मिनट के 6 पैसे देने होंगे, हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी। Reliance Jio के इस ऐलान के बाद लोगों को ये कन्फ्यूजन थी कि ये कब से लागू होगा। रिलायंस जियो के एक स्टेटमेंट आया है जिसके बाद अब लोगों को इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब मिल गया है। रिलायंस जियो की ओर से कहा गया है कि उसके जिन कस्‍टमर्स ने 9 अक्‍टूबर या उससे पहले नंबर पर कोई रिचार्ज कराया है, तो वे कस्‍टमर्स उस रिचार्ज प्‍लान के खत्‍म होने तक नॉन जियो यूजर्स (Non Jio Users) को भी फ्री में कॉलिंग (Free calling) कर सकेंगे। हालांकि, जब यह प्‍लान खत्‍म हो जाएगा तो कस्‍टमर्स को नॉन जियो कस्‍टमर्स को कॉलिंग करने के लिए रुपये चुकाने होंगे। रिलायंस जियो की ओर से ट्वीट करके यह जानकारी दी गई है।

आसान भाषा में समझे तो अगर आपने 9 अक्टूबर या इससे पहले 399 रुपये के प्लान के साथ अपना जियो नंबर रिचार्ज कराया है तो 84 दिन तक आप नॉन जियो नंबर पर फ्री कॉल कर पाएंगे।

बता दें कि 9 अक्‍टूबर को रिलायंस जियो ने ऐलान किया था कि अब जियो यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए पैसे देने होंगे। दरअसल, इंटरकनेक्‍ट यूसेज चार्ज (IUC) के नियम के तहत एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने वाले को 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चुकाना होता है। अभी तक जियो अपनी तरफ से इसे चुका रही थी।

2017 में TRAI ने IUC को 14 पैसे से घटा कर 6 पैसे कर दिया था। रिलायंस जियो ने ये भी दलील दी है कि कंपनी ने एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन को IUC चार्ज के तौर पर 13500 करोड़ रुपये अदा किए हैं। जियो ने कहा है कि वह अपने 35 करोड़ ग्राहकों को आश्वस्त करता है कि आउटगोइंग ऑफ-नेट मोबाइल कॉल पर 6 पैसा प्रति मिनट का शुल्क केवल तब तक जारी रहेगा जब तक TRAI अपने वर्तमान रेगुलेशन के अनुरूप IUC को समाप्त नहीं कर देता। हम TRAI के साथ सभी डाटा को साझा करेंगे ताकि वह समझ सके कि शून्य IUC यूजर्स के हित में है।

जारी हुए 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के प्लान

इस टॉप अप वाउचर को रिलायंस जियो ने IUC Top Up वाउचर का नाम दिया है। लेकिन आप इससे कन्फ्यूज न हों, ये आम टॉप अप जैसा ही है।

- 10 रुपये के टॉप अप में 124 नॉन जियो मिनट दिए जाएंगे और इसके साथ 1GB डेटा मिलेगा।

- 20 रुपये के टॉप अप में 249 नॉन जियो मिनट दिए जाएंगे और इसके साथ कंपनी 2GB फ्री डेटा देगी।

- 50 रुपये के टॉप अप के साथ आपको 656 नॉन जियो मिनट्स दिए जाएंगे और इसके साथ आपको 5GB फ्री डेटा मिलेगा।

- 100 रुपये के टॉप अप के साथ आपको 1362 नॉन जियो मिनट्स मिलेंगे और इसके साथ आपको 10GB डेटा फ्री मिलेगा

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत