न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की मार्केट कैपिटल 9 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है, इसी के साथ यह देश की पहली कंपनी बन गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Oct 2019 1:07:47

 9 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी रिलायंस इंडस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की मार्केट कैपिटल 9 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है, इसी के साथ यह देश की पहली कंपनी बन गई है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर में 2% बढ़त आने से वैल्यूएशन बढ़कर 9.01 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। शुक्रवार को तेजी का लगातार 5वां दिन है। इस साल शेयर 27% रिटर्न दे चुका। 31 दिसंबर 2018 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत बीएसई पर 1121 रुपए थी। शेयर अब 1428 रुपए पर आ गया। यह 52 हफ्ते का उच्च स्तर भी है। बता दे, रिलायंस 10 हजार करोड़ रुपए का तिमाही मुनाफा कमाने वाली देश की पहली निजी कंपनी भी है। उसे 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पहली बार इतना प्रॉफिट हुआ था। जनवरी में तिमाही नतीजे घोषित करने के बाद से रिलायंस के शेयर का अच्छा प्रदर्शन जारी है।

मार्केट कैप में आईटी कंपनी टीसीएस का दूसरा नंबर है। उसका वैल्यूएशन 7.70 लाख करोड़ रुपए है। तीसरे नंबर पर 6.71 लाख करोड़ के साथ एचडीएफसी बैंक, चौथे नंबर पर हिंदुस्तान यूनीलीवर ( 4.58 लाख करोड़ ) और पांचवे नंबर पर एचडीएफसी (3.59 लाख करोड़) है।

बता दे, ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने बुधवार को यह रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक रिलायंस के न्यू कॉमर्स और ब्रॉडबैंड बिजनेस की मदद से अगले 24 महीने में कंपनी का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

रिलायंस के नाम दर्ज है ये 5 रिकॉर्ड

अक्टूबर 2007 - 100 अरब डॉलर के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी
जुलाई 2018 - 11 साल बाद फिर से 100 अरब डॉलर का वैल्यूएशन हासिल किया
अगस्त 2018 - 8 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी
जनवरी 2019 - 10,000 करोड़ रुपए के तिमाही मुनाफे वाली देश की पहली निजी कंपनी
अक्टूबर 2019 - 9 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन वाली देश की पहली कंपनी

लगातार 12वें साल देश के सबसे अमीर शख्‍स बने मुकेश अंबानी

हाल ही में फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) ने भारत के टॉप 100 सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का है। यह 12वां साल है जब मुकेश अंबानी फोर्ब्स इंडिया की सबसे अमीर भारतीय टॉप 100 की लिस्ट में सबसे ऊपर है। मुकेश अंबानी करीब 3.64 लाख करोड़ रुपए (51.4 बिलियन) की कुल संपत्ति के साथ पहले नंबर पर बरकरार हैं। पिछले साल के मुकाबले मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 28.4 करोड़ (4 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की बढ़ोतरी हुई है।

ये हैं देश के टॉप 10 अमीर

मुकेश अंबानी: 5140 करोड़ डॉलर (करीब 3.64 लाख करोड़ रुपये)

गौतम अडानी: 1570 करोड़ डॉलर (करीब 1.11 लाख करोड़ रुपये)

हिन्दुजा ब्रदर्स: 1560 करोड़ डॉलर (करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये)

पी मिस्त्री: 1500 करोड़ डॉलर (करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये)

उदय कोटक: 1480 करोड़ डॉलर (करीब 1.05 लाख करोड़ रुपये)

शिव नाडर: 1440 करोड़ डॉलर (करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये)

राधाकृष्णन दमानी: 1430 करोड़ डॉलर (करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये)

गोदरेज फैमिली: 1200 करोड़ डॉलर (करीब 85,200 करोड़ रुपये)

लक्ष्मी मित्तल: 1050 करोड़ डॉलर (करीब 74,550 करोड़ रुपये)

कुमार मंगलम बिड़ला: 960 करोड़ डॉलर (करीब 68,160 करोड़ रुपये)

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत