न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा आतंकी हमला : शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी रिलायंस, J&K के लिए भी बनाया प्लान

पुलवामा आतंकी हमले में जो जवान शहीद हुए थे, उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी कंपनी उठाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Aug 2019 2:01:56

पुलवामा आतंकी हमला : शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी रिलायंस, J&K के लिए भी बनाया प्लान

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को 42वें एनुअल जनरल मीटिंग में कई बड़े ऐलान किए। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि बीते वित्त वर्ष में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। पिछले साल भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी रही है। मुकेश अंबानी ने बताया रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के पास 3 ग्रोथ इंजन है जिसमें से ऑयल (Oil), रिटेल (Retail) और जियो (Jio) रिलायंस के ग्रोथ इंजन है। इसी के साथ ही मुकेश अंबानी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में निवेश करने की भी बात कही। इतना ही नहीं उन्होंने ऐलान किया कि पुलवामा आतंकी हमले में जो जवान शहीद हुए थे, उनके बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी कंपनी उठाएगी। रिलायंस चेयरमैन के प्रमुख ने इसके अलावा ऐलान किया कि पुलवामा आतंकी हमले में जो 40 जवान शहीद हुए थे, उनके बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्चा रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ही उठाएगी। बता दें कि 14 फरवरी को एक आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे।

मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए विज़न को देखते हुए हमारी कंपनी ने वहां निवेश करने का निर्णय किया है। इसके लिए अभी टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो इसपर काम करेगा। हम जल्द ही वहां निवेश को लेकर अपने प्लान जारी करेंगे। इतना ही नहीं मुकेश अंबानी ने कहा कि देश में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था संभव है और रिलायंस इसमें बड़ा रोल निभाएगी।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देश के उद्योगपतियों से अपील की थी कि वह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में निवेश करने के लिए आगे आएं। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही बॉलीवुड से भी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए कश्मीर आने का न्योता दिया था। मुकेश अंबानी ने सोमवार को अपने संबोधन में जियो, फाइबर, टीवी सर्विस समेत अन्य क्षेत्रों में निवेश, नए प्लान का ऐलान किया है।

बता दे, मुकेश अंबानी ने ‘जियो गीगा फाइबर (Jio Gigafiber)’ सेवा को लेकर बड़ा एलान किया गया है। जियो गीगा फाइबर (Jio Gigafiber) को कमर्शियल तौर पर 5 सितंबर 2019 से उपलब्ध कराया जाएगा। गीगा फाइबर, 100MBPS की स्पीड से शुरू होकर और 1GBPS तक की स्पीड में उपलब्ध होगा। जियो गीगा फाइबर के प्लान्स 700 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये तक के होंगे। यहां वॉयस कॉल्स फ्री मिलेंगे। जियो फाबइर के साथ OTT ऐप्स का ऐक्सेस मिलेगा। प्रीमियम जियो फाइबर कस्टमर्स को मूवी रिलीज होने के पहले ही दिन घर में ही मूवी देखने को मिलेगा। ‘जियो गीगा फाइबर’ सेवा में ‘फॉर एवर प्लान’ चुनने वाले वाले ग्राहकों 4K/HD TV सेट और 4K सेटटॉप बॉक्स मुफ्त दिया जाएगा। इतना ही नहीं इस सर्विस में ग्राहकों को अल्ट्रा हाई-डेफिनेशन एंटरटेंमेंट की सुविधा दी जाएगी। इसके अंतर्गत यूज़र को 100 GBPS तक की तेज ब्रॉडबैंड स्पीड मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका