मुकेश-नीता अंबानी बने दादा-दादी, आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटे को दिया जन्म

By: Pinki Thu, 10 Dec 2020 1:35:28

मुकेश-नीता अंबानी  बने दादा-दादी, आकाश की पत्नी श्लोका ने बेटे को दिया जन्म

देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दादा बन गए हैं। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी। उनकी शादी के जश्न की देश-दुनिया में चर्चा रही थी। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल रहीं थीं।

बता दे, पिछले साल, मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपए में ब्रिटिश टॉय चेन हैमली को खरीदा था। तब लोग सोशल मीडिया पर मजाक कर रहे थे कि मुकेश अपने आने वाले पोते के लिए पहले से ही खिलौने इकट्ठा कर रहे थे।

आकाश की स्कूल फ्रेंड रहीं श्लोका

आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की है। बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। श्लोका ने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।​​​​


हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com