न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

19 किलो सामान के साथ बॉर्डर पर गश्त लगाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, हाथ में थामेंगे AK-47

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर, पूर्व कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) महेंद्र सिंह धोनी का मिशन कश्मीर आज से शुरू होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 July 2019 09:56:04

19 किलो सामान के साथ बॉर्डर पर गश्त लगाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, हाथ में थामेंगे AK-47

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर, पूर्व कप्तान और लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) महेंद्र सिंह धोनी का मिशन कश्मीर आज से शुरू होने जा रहा है। वेस्टइंडीज दौरे पर जाने की बजाय धोनी 15 दिन 31 जुलाई से 15 अगस्त तक पैरा कमांडो बटालियन में रहेंगे और वह यहां पर सैनिकों के साथ गश्त लगाएंगे। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार धोनी 19 किलो वजन के साथ चलेंगे। उनके इस वजन में करीब 5 किलो भार तो 3 मैग्जीन का ही होगा। इसके अलावा 3 किलो की वर्दी, 2 किलो के जूते, 1 किलो का हेलमेट, 4 किलो की बुलेट प्रूफ जैकेट और करीब 4 किलो के ग्रेनेड होंगे।

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की पोस्टिंग दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में हो रही है। अवंतीपोरा पिछले कुछ समय से आतंकी गतिविधियों का हब रहा है, ऐसे में धोनी की पोस्टिंग एक अहम जगह हो रही है। धोनी की तैनाती जिस बटालियन में हैं, वहां पर देश के हर इलाकों से आए करीब 700 सैनिक हैं, जिसमें गोरखा, सिख, राजपूत जैसी सभी रेजीमेंट के सैनिक हैं। धोनी श्रीनगर के बादामी बाग कैंट एरिया में 8 से 10 सैनिकों के दस्‍ते में गश्त करेंगे। उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 और ग्रेनेड दिए जाएंगे। धोनी को बतौर गार्ड यूनिट की रखवाली का काम मिलेगा। जो 4-4 घंटे की दो शिफ्ट में होता है। यह डे और नाइट ड्यूटी होती है। डे ड्यूटी होने पर पूर्व भारतीय कप्तान को सुबह चार बजे उठना होगा और रात की ड्यूटी पर उन्हें सुबह उठने पर छूट मिल सकती है। धोनी को बंकर में भी खड़ा रहना पड़ सकता है, जो दो-दो घंटे की शिफ्ट में तीन बार होगा।

गौरतलब है कि धोनी टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। इसी ट्रेनिंग का हिस्सा होने की वजह से उन्होंने BCCI को पहले ही लिख दिया था कि वह वेस्टइंडीज़ दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे।

बता दे, लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) महेंद्र सिंह धोनी 2015 में क्वालिफाइड पैराट्रूपर बने थे, उसके बाद उन्होंने आगरा में ट्रेनिंग भी ली थी। जहां उन्होंने आर्मी के विमान से 5 बार पैराशूट के साथ छलांग लगाई थी। सेना के प्रति धोनी का प्यार किसी से छिपा नहीं है, वह पहले भी कई बार कह चुके हैं कि क्रिकेट के बाद वह सेना को भरपूर समय देना चाहेंगे।

माही ने पहले ट्रेनिंग के लिए सेना से परमिशन मांगी थी, जिसके बाद सेना प्रमुख बिपिन रावत ने उन्हें इसकी मंजूरी दी और उनका विक्टर फोर्स के साथ ट्रेनिंग करना फाइनल हुआ। इससे पहले भी धोनी कई बार आर्मी कैंप, ट्रेनिंग का हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इतनी लंबी ट्रेनिंग और ऐसी जगह पर पोस्टिंग पहली बार ही हुई है, यही कारण है कि हर किसी की नज़र धोनी पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ईरान को भेजी मेडिकल सहायता, तेहरान ने जताया आभार
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन