न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : 39 की उम्र में भी आतिशबाजी बल्लेबाजी दिखा रहे धोनी और वॉटसन, देखें विडियो

सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 13 Sep 2020 7:24:49

IPL 2020 : 39 की उम्र में भी आतिशबाजी बल्लेबाजी दिखा रहे धोनी और वॉटसन, देखें विडियो

इस बार का आईपीएल संयुक्त आरा अमीरात (UAE) में होना हैं और इसके लिए जैव संरक्षण माहौल तैयार किया गया हैं। इस आईपीएल की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को मुश्किलों का सामना करना पड़ा हैं। हांलाकि अब सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस के दौरान पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस टीम को अनुभवी टीम माना जाता है क्योंकि कई खिलाड़ी उम्रदराज हैं। पिछले सत्र में धांसू बैटिंग करने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन हों या टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दोनों ही 39 वर्ष के हैं। इस उम्र में जहां खिलाड़ी बल्ला टांग देते हैं तो वॉटसन दुनियाभर की लीग में तहलका मचा रहे हैं तो धोनी तो हमेशा से ही लाजवाब हैं।

CSK ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें ये दोनों बल्लेबाज आतिशी बैटिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों ही बल्लेबाज ऊंचे-ऊंचे शॉट्स लगा रहे हैं। लगभग एक मिनट के वीडियो में दोनों की धांसू बैटिंग देखने लायक है। बता दें कि फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स धोनी की ही कप्तानी में 3 बार चैंपियन बनी है। इस बार वह चौथे खिताब का सपना लेकर टूर्नमेंट में उतरेगी।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का मौजूदा सत्र देश से बाहर यूएई में खेला जा रहा है। टूर्नमेंट के पहले मैच में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा की 4 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस से 19 सितंबर को भिड़ेगी।

19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और सीएसके के मैच के साथ ही आईपीएल के इस संस्करण का आगाज होने वाला हैं। इस सीजन की शुरुआत होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने कई परेशानियां आई थी। जिसमें सीएसके दल के 13 सदस्य के साथ ही दो खिलाड़ी ऋतुराज और दीपक चाहर कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसी के साथ ही सुरेश रैना और हरभजन सिंह भी इस लीग में नहीं खेल रहे हैं। हांलाकि दीपक चाहर की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं और वे प्रैक्टिस करने लगे हैं। लेकिन अभी भी CSK की मुश्किल कम नहीं हुई हैं क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के दो और परीक्षण होने हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। सीएसके दल के 13 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे और इनमें दो खिलाड़ी ऋतुराज और दीपक चाहर भी शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल