न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

5000 बचाने के लिए घर बैठे बनवाए ड्राइविंग लाइसेंस, उठाए इस सुविधा का फायदा

नया ट्रैफिक एक्ट लागू होने के बाद किसी भी कारण से लगाए जाने वाले जुर्माने को लगभग 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है। नया मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद बिना लाइसेंस ड्राइविंग करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Sep 2019 1:16:56

5000 बचाने के लिए घर बैठे बनवाए ड्राइविंग लाइसेंस, उठाए इस सुविधा का फायदा

देश भर में 1 सितंबर 2019 से नया मोटर व्हीकल एक्ट (New Motor Vehicle Act) लागू किया गया है। नया ट्रैफिक एक्ट लागू होने के बाद किसी भी कारण से लगाए जाने वाले जुर्माने को लगभग 10 गुना तक बढ़ा दिया गया है। नया मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद बिना लाइसेंस ड्राइविंग करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इस जुर्माने से बचने के लिए अधिकतर लोग ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) बनवाने में जुट गए हैं। इसके अप्‍लाई के लिए लोग रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) का रुख कर रहे हैं। हालांकि घर बैठे भी ''सारथी'' पोर्टल की मदद से ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्‍लाई किया जा सकता है। यहां आप लर्नर और परमानेंट दोनों तरह के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही डॉक्‍युमेंट और फीस पेमेंट की प्रक्रिया भी इस वेबसाइट से पूरी की सकती है। हालांकि ड्राइविंग टेस्ट के लिए आपको RTO ऑफिस जाना होगा।आइए विस्तार से समझते है कैसे आप ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है...

motor vehicles act,driving licence,documents,sarathi parivahan,online apply,ride,bikes car,news,news in hindi

- सबसे पहले पको ब्राउज़र पर वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice4/stateSelection.do खोलनी पड़ेगी। इसके बाद आपको अपना राज्य सेलेक्‍ट करना होगा। उदाहरण के लिए अगर आप राजस्थान के रहने वाले हैं तो इसका चयन करना होगा।

- अगले स्‍टेप में नया पेज खुलेगा। यहां बाईं तरफ Apply Online का ऑप्‍शन मिलेगा। इस ऑप्‍शन को क्‍लिक करने पर 'न्यू लर्नर लाइसेंस' को सेलेक्‍ट करना होगा।

- अगले स्‍टेप में नया पेज खुलेगा, जिसमें पहले से Applicant does not hold Driving/ Learner Licence का चयन होगा। इसके बाद आप एक फॉर्म पर पहुंचेंगे। इस फॉर्म में राज्य, आरटीओ ऑफिस का चयन करना होगा।

- इस फॉर्म में नाम, फोन नंबर, जन्मतिथि आदि समेत सभी अनिवार्य डिटेल्स भरना होगा। फॉर्म में यह भी बताना होगा कि आपको कौन-सी गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना है।

motor vehicles act,driving licence,documents,sarathi parivahan,online apply,ride,bikes car,news,news in hindi

- सारी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करना होगा। इसके बाद एक एक्नॉलेजमेंट आएगा, जिसका आप प्रिंट ले सकते हैं। अब आपको होम पेज पर लौटकर 'अपलोड डॉक्युमेंट्स' सेक्शन क्‍लिक करना होगा।

- यहां आप अपनी फोटो, सिग्नेचर और डॉक्युमेंट अपलोड कर सकते हैं। होमपेज पर ही फीस पेमेंट का सेक्शन क्‍लिक कर पेमेंट की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

- अब आपको 'इन्क्वायरी ऑन स्लॉट अवेलेबिलिटी' क्‍लिक कर आरटीओ ऑफिस (RTO) में ड्राइविंग टेस्ट (Driving Test) के लिए तारीख का चयन करना होगा। अगले स्‍टेप में तय तारीख पर जाकर आपको टेस्ट देना होगा। टेस्ट पास करने के बाद आपका लर्निंग डीएल 15 दिन के अंदर पोस्ट द्वारा आपके घर पर पहुंच जाएगा।

- यहां बता दें कि होम पेज पर एप्लीकेशन स्टेटस सेक्‍शन उपलब्‍ध है। इसके जरिए आप अपने आवेदन की जानकारी ले सकते हैं। इसी तरह आवेदन को रद्द करने के लिए भी होम पेज पर ऑप्‍शन उपलब्‍ध है।

motor vehicles act,driving licence,documents,sarathi parivahan,online apply,ride,bikes car,news,news in hindi

परमानेंट DL बनवाने के लिए क्‍या है प्रोसेस

लर्निंग लाइसेंस बनने की तारीख से एक महीने बाद आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको वो सभी प्रोसेस फॉलो करने हैं जो लर्निंग लाइसेंस के लिए किए जाते हैं। हालांकि अप्लाई ऑनलाइन सेक्शन में न्यू ड्राइविंग लाइसेंस सेलेक्ट कर आगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर देना।

बता दे, शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना काटा जा रहा है। यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो वाहन मालिक को जेल हो सकती है। इसके अलावा तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर 1,000 से 2,000 रुपये तक का चालान काटा जा सकता है जो कि पहले 400 रुपये था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत