Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : बेटों ने ही कुल्हाड़ी से की मां-बहन की हत्या, आचरण पर था शक

भीमपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में 26 नवंबर की रात हुई मां-बेटी की हत्या महिला के ही दो बेटों ने की थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 11:28:31

उत्तरप्रदेश : बेटों ने ही कुल्हाड़ी से की मां-बहन की हत्या, आचरण पर था शक

कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जहां किसी का सम्मान अपने लिए इतना बड़ा हो जाता हैं कि वह हत्या करने से भी नहीं कतराता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बलिया जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में 26 नवंबर की रात हुई मां-बेटी की हत्या महिला के ही दो बेटों ने की थी। उन्हें मां-बहन के आचरण पर शक था। हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर एसओजी ने हत्या में प्रयुक्त गाड़ी व दो कुल्हाड़ी बरामद कर ली हैं। दोनों ने खुद को बचाने के लिए चार पड़ोसियों पर केस दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने रविवार को मीडिया को बताया कि अहिरौली गांव के वीरेंद्र कुमार वाराणसी में बिजली विभाग में तैनात हैं। इनकी पुत्री और पत्नी गांव में रहते थे और तीनों पुत्र वाराणसी में पिता के साथ रहकर पढ़ाई करते थे। महिला के दो पुत्रों जयराम कुमार व छोटे लाल ने बताया कि मां और बहन की शिकायतें सुनते-सुनते आजिज आ गए थे। उन्हें वाराणसी में ही रखने का प्रयास किया, लेकिन दोनों वहां से भाग आईं। इस वजह से उन्होंने हत्या करने की ठानी। बताया कि घटना के दिन दोनों ने सादात से कुल्हाड़ी बनवाईं और बृहस्पतिवार की रात गांव पहुंचे। सीधे मड़हे में घुसे, मां-बहन की हत्या कर लौट गए।

बचने के लिए मृतका के पुत्र जयराम कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर मां-बहन की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए सत्यनारायण पुत्र स्व. हरिकरन निवासी अहिरौली थाना भीमपुरा व तीन अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। कप्तान ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को रविवार दोपहर 12.30 बजे पुरा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया है। जांच में नामजद किए गए व्यक्ति निर्दोष निकले। गिरफ्तार दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भीमपुरा शिवमिलन, उप निरीक्षक एसओजी संजय सरोज, श्याम सुंदर सिंह यादव, परमेश यादव, अनूप सिंह, अतुल सिंह, राकेश यादव, अनिल पटेल, रोहित यादव, विजय राय आदि शामिल रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका