न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गूगल पर एक हफ्ते में 8 गुना बढ़ी अयोध्या की सर्चिंग, ये है टॉप-10 सर्च, ट्विटर पर ट्रेंड रहा #राममंदिर

1 नवंबर को अयोध्या के 11 पॉइंट्स थे, जो 4 नवंबर को बढ़कर 25 हो गए और 8 नवंबर तक 200 पॉइंट हो गए। पिछले एक हफ्ते में अयोध्या की-वर्ड की सर्चिंग 8 गुना बढ़ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Nov 2019 9:24:12

गूगल पर एक हफ्ते में 8 गुना बढ़ी अयोध्या की सर्चिंग, ये है टॉप-10 सर्च, ट्विटर पर ट्रेंड रहा  #राममंदिर

मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच जजों की संविधान पीठ आज सुबह 10:30 बजे देश के सर्वाधिक चर्चित व विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर फैसला सुनाने जा रही है। वही इस फैसलें से पहले गूगल पर अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आएगा? यह सवाल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। 1 नवंबर को अयोध्या के 11 पॉइंट्स थे, जो 4 नवंबर को बढ़कर 25 हो गए और 8 नवंबर तक 200 पॉइंट हो गए। पिछले एक हफ्ते में अयोध्या की-वर्ड की सर्चिंग 8 गुना बढ़ गई है। गूगल ट्रेंड्स के डेटा मुताबिक, अक्टूबर में अयोध्या की सबसे ज्यादा सर्चिंग 16 अक्टूबर को हुई। इस दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म हुई थी। इस दिन अयोध्या की-वर्ड के 100 पॉइंट थे। अयोध्या की-वर्ड सबसे ज्यादा यूपी में सर्च किया गया है इसके बाद कर्नाटक, गोवा और दिल्ली का क्रम रहा। उधर, ट्विटर पर 16 अक्टूबर को '#राममंदिर निर्माण' सबसे ज्यादा ट्रेंड करता रहा। महज दो घंटे के भीतर डेढ़ लाख से ज्यादा ट्वीट किए गए। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते तक फैसला सुना सकता है।

गूगल पर टॉप-10 सर्च

- अयोध्या फैसला डेट
- अयोध्या वर्डिक्ट
- शेबेट
- अयोध्या वर्डिक्ट 2019
- व्हेन इज अयोध्या वर्डिक्ट
- अयोध्या वर्डिक्ट न्यूज
- अयोध्या वर्डिक्ट व्हेन
- अयोध्या वर्डिक्ट टुडे
- डेट ऑफ अयोध्या वर्डिक्ट
- अयोध्या रिजल्ट

news,news in hindi,ayodhya ram mandir,google search,ayodhya keyword google search

बता दे, गूगल ट्रेंड्स पर पॉइंट्स उस की-वर्ड की लोकप्रियता बताते हैं। मसलन एक की-वर्ड को किसी दिन 100 पॉइंट्स मिलते हैं, तो समझिए उस दिन उसकी लोकप्रियता बाकी दिनों की तुलना में सबसे ज्यादा रही।

बता दे, राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में धारा 144 लागू लगा दी गई है। अयोध्या में अर्धसैनिक बलों के 4000 जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, यूपी, दिल्ली और कर्नाटक समेत ज्यादातर राज्यों में शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर यूपी में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ड्रोन से अयोध्या की निगरानी रखी जा रही है। यूपी के संवेदनशील जिलों और इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने भी आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने की एडवाइजरी जारी की है। वहीं, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने भी निर्देश जारी किया है कि आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखे जाएं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी आज छुट्टी रहेगी। रेलवे पुलिस ने भी सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। उन्हें ट्रेनों की सुरक्षा में तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्लेटफॉर्म्स, रेलवे स्टेशनों, यार्ड, पार्किंग स्थल, पुलों और सुरंगों के साथ-साथ उत्पादन इकाइयों व कार्यशालाओं में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के स्टेशनों समेत 78 प्रमुख स्टेशनों की पहचान की गई है, जहां अधिक संख्या में यात्री आते हैं। यहां आरपीएफ (RPF) कर्मियों की मौजूदगी बढ़ाई गई है। परामर्श में पूर्व के उस आदेश को भी रद्द किया गया है, जिसमें स्टेशनों को बिजली बचाने के लिए करीब 30 प्रतिशत रोशनी कम रखने की अनुमति दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत