न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल के तट पर मानसून ने दी दस्तक, हो रही है भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। एक सप्ताह की देरी से ही सही लेकिन मानसून ने आज शनिवार को केरल में दस्तक दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jun 2019 1:28:52

केरल के तट पर मानसून ने दी दस्तक, हो रही है भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

गर्मी से परेशान देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। एक सप्ताह की देरी से ही सही लेकिन मानसून ने आज शनिवार को केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अनुमान में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के चार जिलों में रेल अलर्ट जारी कर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। पूरे केरल में बादल छाए हुए हैं। समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 9, 10 और 11 जून को केरल के त्रिशूर, एर्नाकुलम, मलप्पुरम, कोझिकोड जिले में बहुत भारी से भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, अगले 48 घंटे में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

केरल को लेकर रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि साल 2018 में भी केरल के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया था। साल 2018 में केरल सदी के सबसे भीषण बाढ़ की चपेट में आ गया था।

वही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। देश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में गर्मी का कहर शुक्रवार को जारी रहा। वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी और 57 अन्य घायल हो गये। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि शनिवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में ‘भीषण गर्मी’ का प्रकोप जारी रहेगा।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मीं का सितम जारी

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। भारी गर्मी की वजह से बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। रांची में तो पानी के लिए चाकूबाजी तक लोग उतर गए। इस घटना में एक महिला समेत कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बीजेपी के नव निर्वाचित सांसद संजय सेठ ने भरोसा दिलाया है कि आगे पेयजल के लिए ऐसी घटना न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा। वहीं कई राज्यों में बिजली की कटौती भी हो रही है।

बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ है और शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है। इस दौरान वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण उमस का दौर जारी रहेगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री तथा गया का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल