न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

4 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी मोदी सरकार, पार्टी ने दिया 48 साल बनाम 48 महीने का नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को केंद्र में चार साल पूरे हो गए हैं, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चल रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 May 2018 2:06:36

4 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी मोदी सरकार, पार्टी ने दिया 48 साल बनाम 48 महीने का नारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को केंद्र में चार साल पूरे हो गए हैं, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख अमित शाह और रामलाल कर रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री, केंद्रीय पदाधिकारी और पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त कार्यसमिति के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हैं। इन पदाधिकारियों से क्षेत्र में किये गए काम का लेखा-जोखा मांगा जा रहा है। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिये '48 साल बनाम 48 महीने' का नारा दिया है। इस क्रम में भाजपा शीर्ष नेतृत्व सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन मंत्रियों एवं केंद्रीय पदाधिकारियों तथा पार्टी के सभी मोर्चो की संयुक्त कार्यसमिति के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र सुझाएगा।

राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करेगी बीजेपी

2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी गुड़गांव में 18 से 20 मई तक राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन करने वाली है। इस कार्यशाला में बीजेपी कृषि क्षेत्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी।

48 साल बनाम 48 महीने का नारा

पार्टी के चार साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी ने 48 साल बनाम 48 महीने का नारा दिया है। बीजेपी के एक पदाधिकारी ने बताया कि हम पार्टी की चौथी सालगिरह पर 48 सालों की तुलना 48 महीनों से करेंगे और किये गए कामों की जानकारी जनता को देंगे। आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए देशव्यापी कार्यक्रम चलाये जाएंगे।

'लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय' का सूत्र वाक्य

मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के आलाकमान ने कार्यकर्ताओं को 'लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय' के सूत्र वाक्य पर अमल करने की सलाह दी है और समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े शख्स तक सरकार की जन कल्याण योजनाओं को पहुंचाने को कहा है। पार्टी के कार्यकर्ता दिशाहीन न हों इसलिए उन्हें संगठन के कार्यक्रमों में व्यस्त रखने की योजना बनाई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता