न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना शव के निकली अर्थी, पुलिस ने लावारिस समझकर 2 दिन पहले कर दिया था दाह संस्कार, पढ़ें पूरा मामला..

बुधवार को पटना पुलिस ने एक लापता पुलिसकर्मी के शव की शिनाख्त किए बिना उसे लावारिस समझकर दाह संस्कार कर दिया। 45 वर्षीय पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात था और उसका नाम अशोक पासवान था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Aug 2019 2:30:26

बिना शव के निकली अर्थी, पुलिस ने लावारिस समझकर 2 दिन पहले कर दिया था दाह संस्कार, पढ़ें पूरा मामला..

बुधवार को पटना पुलिस ने एक लापता पुलिसकर्मी के शव की शिनाख्त किए बिना उसे लावारिस समझकर दाह संस्कार कर दिया। 45 वर्षीय पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में तैनात था और उसका नाम अशोक पासवान था। गौरतलब है कि अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के मदारगंज के रहने वाले कांस्टेबल अशोक पासवान की ड्यूटी पटना के राजभवन में लगी थी। जानकारी के मुताबिक सिपाही अशोक पासवान 16 जुलाई को अपने घर से राजभवन जाने के लिए निकले थे। उनकी ड्यूटी वहीं पर थी। लेकिन ड्यूटी का समय खत्म होने के बाद भी वह घर लौटकर नहीं आए। उसका परिवार उसे तलाश कर रहा था। वही इसी दौरान 17 जुलाई को पुलिस ने गांधी मैदान के पास से एक अज्ञात शख्स की लाश बरामद की। शिनाख्त करने के मकसद से मृतक की एक तस्वीर पटना पुलिस के वॉट्सएप ग्रुप में डाल दी गई। लेकिन ग्रुप में शामिल कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अशोक पासवान को नहीं पहचान पाया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश मॉर्चरी में रख दी। 72 घंटे बीत जाने के बाद 20 जुलाई को उस लाश को लावारिस समझकर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। पटना पुलिस के इस कारनामे के कारण एक पत्नी को उसके मृत पति के अंतिम दर्शन भी नसीब नहीं हो सके। ऐसे में मृतक जवान का शव नहीं होने के कारण हिंदू मान्यताओं के अनुसार परिजनों ने सांकेतिक रूप में बिना शव के ही अर्थी निकाली और प्रतीकात्मक रूप से अंतिम संस्कार किया।

patna,patna news,news,news in hindi

प्रतीकात्मक तौर पर अंतिम संस्कार

दरअसल परिजनों ने मृतक अशोक पासवान का शव नहीं मिलने के बावजूद हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक अंतिम संस्कार का निर्णय किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मृत शरीर के बदले 'कुश' और मिट्टी के बर्तन को ही अर्थी पर रखा गया। परिजनों ने आंसू बहाए और मृतक सिपाही की पत्नी के हाथों की चूड़ियां तोड़ी गईं और मांग से सिंदूर मिटाने की रस्म अदा की गई। इसके बाद विधिवत अंतिम संस्कार भी किया गया।

पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज था मामला

बता दे, अशोक के घर न आने पर 22 जुलाई को परिजनों ने पुलिस लाइन जाकर अधिकारियों को उनके गुम हो जाने की सूचना दी। साथ ही बुद्धा कॉलोनी थाने में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई।

इस बीच अशोक पासवान की पत्नी और बच्चे लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे। तभी बुद्धा कॉलोनी थाने के SHO रविशंकर सिंह ने 30 जुलाई की रात पटना पुलिस का वॉट्सएप ग्रुप खंगाला। उसमें शेयर की गई तस्वीरों को देखा। इसी दौरान उनकी नजर गांधी मैदान थाना पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए शेयर की गई फोटो पर पड़ी। SHO रविशंकर को कुछ शक हुआ। उन्होंने अशोक पासवान के बेटे को थाने बुलाकर वो तस्वीर दिखाई। जिसे देखकर अशोक का बेटा सदमे में आ गया। वो तस्वीर उसके पिता की ही थी।

वही अब इस पूरे मामले में पटना पुलिस का कहना है कि अशोक की लाश सादी ड्रेस में थी और कोई आईडी भी नहीं था। उनके पास मोबाइल भी मौजूद नहीं था। इसी वजह से शिनाख्त नहीं हो सकी। वही इस बात से नाराज परिवार वालें इस पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत